आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। बिट्टू






आगरा।शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री, महान स्वतंत्रता सेनानी, पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की पुण्य तिथि पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन जॉन मिल्टन स्कूल पर किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू भईया थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू ने की,संचालन नंदलाल भारती ने किया।


इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने पंडित जवाहरलाल नेहरु जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्री बिट्टू ने पंडित नेहरू जी का भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि राष्ट्र के निर्माण में पंडित नेहरू जी के योगदान को देश भुला नहीं सकता है।


श्री बिट्टू ने कहा कि एम्स जैसे मेडिकल कॉलेज, भाखड़ा नांगल बांध, सेल, इसरो, आईआईटी, आईआईएम, के साथ साथ विज्ञान के क्षेत्र में जो दूरदर्शी सोच  के कारण ही आज भारत कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहा है।


शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने अपने जीवन के अपने परिजनों के साथ 9 वर्ष आजादी की लड़ाई में जेल काटी थी, और उसके बाद सबसे बड़ा त्याग अपनी करोड़ों रुपए की संपति राष्ट्र को विकास के लिए दान कर दी।


श्री चिल्लू ने कहा कि जो विघटन कारी शक्तियां, जोकि आजादी की लड़ाई में अंग्रेजो की गुलामी व मुखबरी कर रहे थे, आज देश की सत्ता पर काबिज होकर नेहरू जी के विकास को अपने पूंजी पतियों दोस्तों को बेच रहे हैं, और देश को कमजोर करने का कार्य कर रहे हैं।


पश्चिमी उप्र व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन विनोद बंसल ने कहा कि नेहरू जी ने व्यापार, विज्ञान के साथ साथ समाज के सभी जातियों, धर्मों को साथ लेकर चलने वाला भारत बनाया था, जिसमें कि सभी लोग आपस में मिलकर देश में भाईचारा, सदभाव व प्रेम स्थापित करने में अपना योगदान दे सकें, लेकिन वर्तमान सरकार देश में अमन चैन व भाईचारे को नष्ट करने का कुचक्र रच रही है।


कार्यक्रम में कांग्रेस के सर्वश्री आई डी श्रीवास्तव, राजेंद्र सोनकर, संतोष चंद्रा, नंदलाल भारती, संतोष चौधरी, ओम हरि आनन्द, प्रदीप जैन सी ए, अश्वनी बिट्टू, जमील खान, शाहिद अहमद, शाहिद खान आदि ने विचार व्यक्त किए।