मूसानगर थाना में महिला हेल्प डेस्क का पुलिस अधीक्षक ने किया शुभारंभ ।




 अजितप्रतापसिंह लालू 

मूसानगर ,कानपुर देहात  : एसपी केशव कुमार चौधरी  ने मूसानगर  थाने में महिला हेल्प डेस्क के नवीन कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान स्कूली छात्राओं को थाने का भ्रमण कराया गया। एसपी की ओर से महिला/छात्राओं से अपील की गई की वह थाने पर आकर बिना किसी संकोच के अपनी समस्या को बताए। उनकी समस्या को प्राथमिकता के तौर पर समयबद्ध निराकरण करने का भरोसा दिया गया।


एसपी  ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए थाना पुलिस तत्पर है। महिला उत्पीड़न संबंधी शिकायतें महिला पुलिसकर्मियों के द्वारा ही सुनी जाएंगी।उदघाटन के बाद  से बातचीत करते हुए एसपी ने आपातकालीन यूपी 112 तथा महिला उत्पीड़न संबंधी शिकायत दर्ज कराने के लिए 1090 टोल फ्री नंबर की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं थाने में आकर महिला हेल्प डेस्क पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। हेल्प डेस्क पर महिला पुलिसकर्मी शिकायत दर्ज कर उसकी रसीद भी देंगी तथा समस्या का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। इस मौके थानाध्यक्ष दीपक सिंह आदि मौजूद रहै