नगर निगम 14 को चलाएगा सभी जोनों में विशेष सफाई अभियान 13 जून को जोन एक के कई क्षेत्रों में सघन सफाई एवं सैनिटाईजेशन

 


प्रेम शर्मा,लखनऊ।

 कोविड़-19 के संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण, संचारी रोगों एवं वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम नगर निगम द्वारा जोन दो के ऐशबाग वार्ड और मालवीय नगर वार्ड, जोन-1 के मशकगंज वजीरगंज वार्ड तथा गोलागंज वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। 14 जून को समस्त जोनों में एक दिवसीय विशेष सफाई अभियान होगा।

नगर आयुक्त अजय कुमार द्धिवेदी ने बताया कि  नगर सीमा क्षेत्रांतर्गत सफाई व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने के लिए 12 जून  को जोन-2 स्थित ऐशबाग वार्ड एवं मालवीय नगर वार्ड में एवं 13 जून को जोन-1 के मशकगंज वजीरगंज वार्ड तथा गोलागंज वार्ड में विशेष सफाई अभियान संचालित कराया जायेगा। 14 जून को सभी जोनल अधिकारी अपने-अपने जोन में ही यह अभियान सम्पादित करेंगे। इस अभियान में प्रतिदिन लगभग 1150 श्रमिकों को लगाते हुए प्रथम दिवस जोन-2 के ऐशबाग वार्ड के भदेवा प्रथम, भदेवा द्वितीय, जलकल रोड, माननीय कन्हैयालाल रोड, पीली कालोनी, एल.डी.ए. कालोनी, सचिवालय कालोनी, बिल्लौजपुरा, कटरा आजमबेग एवं मालवीय नगर वार्ड के क्रमशः करेहटा, संजय नगर, मालवीय नगर, भूसा मण्डी तिराहा, दारू गोदाम, हबीब नगर, स्लाटर हाउस, शीतल खेड़ा, पाण्डेय तालाब, मोतीझील कालोनी, अनुराग नगर कालोनी, नहर भोलापुरी  सघन सफाई एवं सैनिटाईजेशनअभियान चलेगा। 13- जून को जोन-1 स्थित गोलागंज, रिवर बैंक कालोनी, प्रतापनगर, पीर जलील वार्ड, जवाहर नगर, नबीउल्ला रोड, फैमेडोजाॅन, सिटी स्टेशन, जगतनारायन इत्यादि मोहल्लों में सघन सफाई एवं सैनिटाईजेशन कार्य सम्पादित किया जायेगा। इस अभियान में अभियन्त्रण विभाग, प्रर्वतन दल, प्रचार विभाग के साथ समस्त जोनल गैंग द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। समस्त नोडल अधिकारी अपने-अपने आवंटित सेक्टर में रोड की सफाई, नालियों की सफाई, सड़क के किनारे पड़ा मलवा, निष्प्रयोज्य सामान अवैध रूप से लगाये गये होर्डिंग, पम्पलेट इत्यादि हटवाने का कार्य संम्पादित करायेंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में तैनात जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा भी उपरोक्त अभियान में भाग लेते हुए अपने कर्मचारियों से सभी जलभराव वाले स्थलों पर लार्वा रोधी रसायन का छिड़काव कराया जायेगा।