गोमती बंधे से पहले दिन 82 मीट्रिक टन कचरे की सफाई

 


प्रेम शर्मा,लखनऊ। 

नगर निगम प्रशासन सफाई एवं सैनीटाईजेशन व्यवस्था सुदृढ़ बनाने एवं कोविड-19 पर नियंत्रण हेतु नगर निगम परिक्षेत्र में प्रत्येक शनिवार रविवार एवं सोमवार को तीन दिवसीय विशेष सफाई अभियान चला रहा है। आज हुसैनाबाद एवं दौलतगंज स्थित कुड़ियाघाट से गऊघाट पम्पिंग स्टेशन तक गोमती बन्धा पर दोनो तरफ लगभग 3.5 किलोमीटर क्षेत्र में सफाई अभियान सम्पादित किया गया। इस अभियान में 1060 सफाई श्रमिक एवं 260 अन्य विभाग के कर्मचारियों को लगाते हुये 110 वाहनों की मदद से 82 मीट्रिक टन कूड़ा उठवाकर 111 स्थानों को गार्बेज मुक्त कराया गया, साथ ही 12 स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटाते हुये स्थल को खाली कराया गया तथा 120 से अधिक अवैध बैनर एवं होर्डिंग्स हटवाये गये।

नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि उपरोक्त विशेष सफाई अभियान में नगर निगम के समस्त जोनल अधिकारी एवं समस्त नगर अभियंताओं के साथ उनके जोन से आये हुए कर्मचारियों ने भाग लिया। नगर आयुक्त श्री अजय कुमार द्विवेदी, नगर निगम लखनऊ द्वारा विशेष सफाई अभियान का निरीक्षण करते हुए संतोष व्यक्त किया गया। निरीक्षण के दौरान समस्त जोनल अधिकारी एवं नगर अभियन्ता अपने-अपने पूर्व आवंटित सेक्टर में उपस्थित पाये गये। सफाई व्यवस्था तथा कूड़े के उठान पर संतोष व्यक्त करते हुए नगर आयुक्त द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियोंध्अभियन्ताओं को किसी भी परिस्थिति में सफाई जैसे कार्यों में शिथिलता न बरतने का निर्देश दिया गया। 6 जून को यह विशेष सफाई अभियान जोन-5 स्थित केसरी खेड़ा वार्ड में चलाया जायेगा।