एमिटी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित वेबिनार में एंथ्रोपाॅलजी के क्षेत्र में कैरियर के अवसरों की दी जानकारी





हिन्दुस्तान वार्ता, नोयडा।अनिल दुबे।

छात्रों को एंथ्रोपाॅलजी या मानवशास्त्र के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी प्रदान करने के लिए और कैरियर बनाने के लिए पाठयक्रमों की जानकारी प्रदान करने हेतु एमिटी विश्वविद्यालय के एमिटी इंस्टीटयूट आॅफ एंथ्रोपाॅलजी द्वारा ‘‘ एंथ्रोपाॅलजी में कैरियर और छात्र प्रगति’’ विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार में एमिटी इंस्टीटयूट आॅफ एंथ्रोपाॅलजी की निदेशिका डा रूमी देब सहित अन्य विशेषज्ञों डा रागिनी सहाय, डा एन के मंुगरेफी और डा रितिका सामतानी ने अपने विचार व्यक्त किये। इस वेबिनार में विभिन्न संस्थानो से छात्रों ने हिस्सा लेकर एंथ्रोपाॅलजी के क्षेत्र में कैरियर बनाने की जानकारी प्राप्त की।


एमिटी इंस्टीटयूट आॅफ एंथ्रोपाॅलजी की निदेशिका डा रूमी देब ने ‘‘ एंथ्रोपाॅलजी में कैरियर और छात्र प्रगति’’ विषय पर वेबिनार मे ंजानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान की 21वी सदी में एंथ्रोपाॅलजीस्ट का महत्व बढ़ा है, बदलते परिवेश में एंथ्रोपाॅलजीस्ट, समुदायांे को अपनी संास्कृतिक विरासतों के संग्रह और दस्तावेजीकरण करने मे ंसहायता कर रहे है। वे खेल, रक्षा और फैशन उद्योग में मानक एर्गोनाॅमिक डिजाइन तैयार करते है, एंथ्रोपाॅलजीस्ट, शहरी नियोजन और सफल नितियों के निर्माण मे ंअहम भूमिका निभा  रहे है। एंथ्रोपाॅलजीस्ट लोगों को व्यापारिक विचारों को डिजाइन करने में सहायता कर रहे है, नवाचार व्यापारिक निराकरण की सलाह देते है, जनसंख्या आधारित रोग के भार और महामारी विज्ञान प्रोफोइल तैयार करते है। डा देब ने कहा कि आज एंथ्रोपाॅलजीस्ट, सरकारी और गैर सरकारी संस्थानो ंमें शोधकर्ता, शिक्षकोें, संग्रहालय क्यूरेटर, सरकारी नितिगत संस्थान में विश्लेषकों, पुरातत्ववेता, बाजार और ग्राहक शोधकर्ता, फाॅरेसिंक एंथ्रोपाॅलजीस्ट, निति सलाहकार, विकास विश्लेषक, डिजिटल इथनोग्राफर, वैज्ञानिक, रक्षा और पुलिस संेवाओं में सलाहकार, एग्रोनाॅमिक विशेषज्ञ और उद्यमी आदि की बहुमुखी भूमिका अदा कर रहे है। उन्होनें कहा कि एंथ्रोपाॅलजी एक संपूर्ण प्रणाली है जो मानव के व्यापक रूप का अलग अलग समय के साथ अलग अलग स्थान का अध्ययन करता है। डा देब ने कहा कि फिजिकल या बायोलाॅजिकल एंथ्रोपाॅलजी, आर्चेलाॅजिकल एंथ्रोपाॅलजी, सोशियो - कल्चरल एंथ्रोपाॅलजी और लिंग्युस्टिक एंथ्रोपाॅलजी मुख्य चार भाग एंथ्रोपाॅलजी के है। उन्होनें कहा कि पिछले कुछ समय में एंथ्रोपाॅलजी की उपाधि प्राप्त करने वालों की संख्या उद्यम और व्यापार के क्षेत्र में बढ़ी जिसने कोरपोरेट एंथ्रोपाॅलजी को बढ़ावा दिया है। व्यापारिक पर्यावरण में मानव मूल्यों, विश्वास और व्यवहार के अध्ययन को बढ़ावा मिला है। मानव स्वास्थय और रोगों पर शोध के लिए एंथ्रोपाॅलजीकल जेनेटिक्स पर जोर दिया जा रहा है इसके अतिरिक्त यूपीएससी द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं में एंथ्रोपाॅलजी को सरकारी सेवाओं में जाने वाले अभ्यर्थियों द्वारा प्राथमिकता दी जा रही है। डा देब ने कहा कि निजी कोरपोरेशन विभिन्न क्षेत्रों जैसे शहरी नियोजन में शोध, स्वास्थय पर रिवाजों और व्यवहारों का प्रभाव, एडवरटाइजिंग कंपनियांे द्वारा बाजार शोध, मानव संसाधन विभाग में कार्य आदि में एंथ्रोपाॅलजीस्ट के अवसर उपलब्ध है। इस अवसर पर डा देब ने एमिटी इंस्टीटयूट आॅफ एंथ्रोपाॅलजी द्वारा संचालित किये जा रहे पाठयक्रमों, शोध, प्रोजेक्ट आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की।


एमिटी इंस्टीटयूट आॅफ एंथ्रोपाॅलजी की एसोसिएट प्रोफेसर डा रागिनी सहाय ने सोशियल एंथ्रोपाॅलजी के संर्दभ में जानकारी देते कहा कि समाजिक एंथ्रोपाॅलजी, मानव समाज, संस्कृति को परिभाषित, विश्लेषित और उसकी व्याख्या करता है और समाजिक सांस्कृतिक, समानता और असामनता की जानकारी प्रदान करता है। यह विभिन्न समाजों के मध्य और संस्कृतियों के अंतर को बताता है। डा सहाय ने विभिन्न क्षेत्र जैसे शहरी एंथ्रोपाॅलजी, विकास एंथ्रोपाॅलजी, इकोलाॅजिकल एंथ्रोपाॅलजी, साइकोलाॅजिकल एंथ्रोपाॅलजी, बिजनेस एंथ्रोपाॅलजी, विजुअल एंथ्रोपाॅलजी, जेंडर स्टडीज मेें अवसरों की जानकारी दी। सोशियल एंथ्रोपाॅलजीस्ट, समाजिक, कर्मीयों, अर्थशास्त्रीयों समाजिक कार्यकर्ताओं, पब्लिक हेल्थ, एनजीओं, निती निर्धारकों आदि के साथ मिलकर कार्य करता है।


इस अवसर पर एमिटी इंस्टीटयूट आॅफ एंथ्रोपाॅलजी की एस्सीटेंट प्रोफेसर डा डा एन के मंुगरेफी ने ‘‘ बायोलाॅजिकल एंथ्रोपाॅलजी’’  और डा रितिका सामतानी ने ‘‘आर्चेलाॅजिकल एंथ्रोपाॅलजी और एंथ्रोपाॅलजीकल जेनेटिक्स’’ पर अपने विचार रखें। प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान छात्रो ंने कई सवाल किये और उसके जवाब भी प्राप्त किये।

--------------------------------------------------------

अधिक जानकारी के लिए संर्पक करें - अनिल दूबे - 9818671697