भारत विकास परिषद ,अन्नपूर्णा शाखा ने मलिन बस्तियों में चलाया ,स्वच्छता, जागरूक अभियान।

 



आगरा।हि वार्ता

भारत विकास परिषद अन्नपूर्णा शाखा  द्वारा मलिन बस्तियों में रह रहे असहाय एवं भिछुओ के हेयर कटिंग एवं सेविंग करा कर उनके मध्य शारीरिक स्वच्छता जागरूकता अभियान प्रारंभ किया।

 भारत विकास परिषद अन्नपूर्णा शाखा द्वारा सत्यमेव जयते ट्रस्ट के सानिध्य में कोरोना काल खंड से बेरोजगार हुए एवं मलिन बस्तियों में रह रहे असहाय एवं भिक्षुओ  के मध्य शारीरिक स्वच्छता अभियान के अंतर्गत हेयर कटिंग एवं सेविंग करवाई। स्वच्छता में ईश्वर का वास होने का हवाला देकर उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया एवं नंगे पांव घूम रहे इन लोगों को चप्पलें प्रदान की।

इस सेवा कार्य से  चेहरे पर छाई  निराशाजनक भाव को खुशनुमा भाव मैं  परिवर्तन कर" नर सेवा नारायण  सेवा" भाव के साथ आगरा में एक नई पहल आरंभ की।

इस शारीरिक स्वच्छता पाठशाला अभियान  मैं वरिष्ठ अतिथि के रूप में   शाखा संरक्षक एवं मां की रसोई संस्थापक श्रीमान नेम कुमार जैन जी, धर्मगोपाल मित्तल , सत्यमेव जयते ट्रस्ट अध्यक्ष मुकेश जैन जी, महामंत्री गौतम सेठ जी, अन्नपूर्णा शाखा अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा जी, सचिव विनय गोयल जी, कोषाध्यक्ष विकास जैन जी, सत्यमेव जयते ट्रस्ट के ट्रस्टी रवि बंसल जी एवं आगरा के प्रसिद्ध रंगकर्मी अनिल जैन जी, श्री कृष्ण शर्मा जी  की उपस्थिति रही।