विशाल साहू प्रदेश उपाध्याय नामित

 



प्रेम शर्मा,लखनऊ।

उत्तर प्रदेश लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा परिसंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक की महासंघ कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार बच्चा की अध्यक्षता में बुलाई गई जिसमें परिसंघ की मजबूती पर चर्चा की गई स इस दौरान परिसंघ के उपाध्यक्ष पद पर विशाल साहू को नामित किया गया।

    परिसंघ के अध्यक्ष सुशील कुमार बच्चा तथा महामंत्री शरद शुक्ला ने बताया कि विशाल कुमार साहू लेखाकार कार्यालय मुद्रणालय लखनऊ में कार्यरत हैं।श्री साहू की परिसंघ के प्रति लगन और आस्था को देखते हुए सर्व सम्मति से इन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया परिसंघ ने इस बात की खुशी जाहिर की है कि विशाल कुमार साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से कर्मचारी हितों की रक्षा होगी। जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडे जी, बलदाऊ श्रीवास्तव, दिलीप सक्सेना, आकिल सईद बब्लू ,अमित शुक्ला, गौरव शर्मा, अभिनव त्रिपाठी, जीपी त्रिवेदी, हरीश चैधरी, मनोज श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, बिंदु ने बधाई दी।