डीएम और नगर आयुकत ने किया पम्पिंग स्टेशनों का निरीक्षण शहर वासियों की बारिश में जल भराव से मुक्ति का प्रयास

 


प्रेम शर्मा,लखनऊ।

वर्षा ऋतु के दौरान शहर में जल भराव के संकट से निजात दिलाने के लिए  अभिषेक प्रकाष, जिलाधिकारी  एवं अजय कुमार द्विवेदी, नगर आयुक्त लखनऊ के साथ संयुक्त रूप से बाढ़ पम्पिंग स्टेषनों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान श्री सत्यप्रिय, अधिषासी अभियंता, सिंचाई विभाग व एस.एफ.ए.जैदी, अधिषासी अभियंता, नगर निगम लखनऊ व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

जिलाधिकारी  द्वारा जलनिकासी हेतु सर्वप्रथम बाढ़ पम्पिंग स्टेशन बैरल सं.-16 चाइना बाजार (क्लार्क अवध के पीछे) का निरीक्षण किया गया, बाढ़ पम्पिंग स्टेशनों मे स्थापित विद्युत पम्पों की सर्विसिंगध्क्रियाषीलता की जानकारी ली। सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया कि समस्त पम्प क्रियाशील है, जिसे स्थल पर स्वयं पम्प चलवाकर पम्पों के संचालन व्यवस्था को चेक किया गया, बैरल पम्पों को संतोषजनक पाया गया। तदोपरान्त बैरल सं.-15 घसियारी मण्डी पम्पिंग स्टेषन का निरीक्षण में भी पम्पों की स्थिति संतोष जनक पायी गयी। स्थल पर उपस्थित सिंचाई विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि लखनऊ स्थित समस्त पम्पिंग स्टशनों की संयुक्त जांच प्रगतिधीन है, जिसे जिलाधिकारी  द्वारा 02 दिवसों में पूर्ण किये जाने के निर्देष दिये गये। अंत में रिवर बैंक कालोनी के निकट वजीरगंज बाढ पम्पिंग स्टेशन बैरल सं.-14 का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी  द्वारा निर्देशित किया कि वजीरगंज व घसियारी स्थित बैरल के बाहर सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया जाये एवं वजीरगंज स्थित कूड़ा घर को ढका जाये, ताकि बाहर से किसी तरह की गंदगी न फैले एवं साथ ही बैरल पर पड़े निष्प्रयोजित सामाग्रियों को तत्काल हटवाकर निस्तारण कराया जाये।उक्त के अतिरिक्त लाप्लास बैरल में स्थित सिंचाई विभाग के गेट को बड़ा करने एवं हैदर कैनाल स्थित गोमती नदी के रिटेनिंग वाॅल को ऊॅचाई कम करने के निर्देष दिये गये। सभी पम्पिंग स्टेशनों की स्थिति संतोष जनक पायी गयी।