तीसरी लहर से पूर्व व्यवस्था सुनिश्चित करे प्रशासन: राजेश सिंह

 


प्रेम शर्मा,लखनऊ। 

करोना महामारी की तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश नगर निगम कर्मचारी संघ द्वारा नगर आयुक्त  नगर निगम लखनऊ  एवं महापौर को कर्मचारी अधिकारियों की कोरोना से सुरक्षा अस्पतालों डिस्पेंसरी एवं नर्सिंग होम को सुचारू रूप संचालित कराने की मांग की है।

संघ के अध्यक्ष राजेश सिह ने महापौर और नगर आयुक्त सम्बोधित पत्र में कहा कि निकट भविष्य में कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए कर्मचारियोंएवं अधिकारियों को कोरोना की तीसरी लहर,डेल्टा वैरिएंट से बचाते हुए अगर समय से पूर्व चिकित्सीय व्यवस्था की सुविधा का प्रबंध किया जाए जिससे  शहर की सफाई व्यवस्था एवं अन्य विभागीय कार्य प्रभावित न हो। पिछली लहर से सीख लेते हुए  एवं स्तिथियों को दृष्टिगत रखते हुए पहले से ही व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। संघ द्वारा  कर्मचारियों की  असामयिक मृत्यु से संस्था पर अनावश्यक वित्तीय भार पड़ने की बात कही गई है और निगम पर कार्यों का अनावश्यक दबाव भी पड़ता है। संगठनमंत्री मो. रेहान ने बताया कि पिछली बार नगर निगम के कर्मचारियों को संक्रमित होने पर चिकित्सा सुविधा के लिए काफी भटकना पड़ा था।