राष्ट्रभाव जागृत करने हेतु,सेवा भारती आगरा ने किया विशाल सम्मेलन।






हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

राष्ट्रीय सेवा भारती के राष्ट्रीय  संयुक्त सचिव श्री विजय पौराणिक ने कहा है कि अभावग्रस्त बस्तियों के नागरिकों को शिक्षित संस्कारित कर उनमें राष्ट्रभाव  जागृत करने हेतु सभी सेवा बस्तियों में सेवा भारती के सेवा केंद्रों का विस्तार किया जाये।  माताएं व बहनों में संवेदना ईश्वर प्रदत्त है, सेवा उनका स्वभाव है। मातृशक्ति की पहुंच चूले तक जाती है इस दृष्टि से उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। 

वे आज यहां सरस्वती विद्या मंदिर तहसील मार्ग पंचकुइयां आगरा के विशाल हॉल में सेवा भारती आगरा विभाग के पदाधिकारियो के एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रज प्रदेश के अध्यक्ष श्री उमेश गर्ग सीए ने की और संचालन किया  प्रदेश मंत्री श्री सूर्य नारायण मिश्र ने।

विभाग मंत्री श्री जगमोहन गुप्ता ने महानगर, आगरा के सेवा कार्यों की जानकारी दी।  विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सेवा प्रमुख श्री धनीराम जी , सेवा भारती के क्षेत्र संगठन मंत्री श्री अनिल जी एवं ब्रज प्रदेश  सेवा भारती के संगठन  मंत्री श्री जय कृष्ण जी प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश पाराशर एवं मातृ मंडल सेवा भारती  की प्रदेश उपाध्यक्ष बहिन निर्मला सिंह विशेष रूप से उपस्थित रही।

 सम्मेलन में सेवा भारती  महानगर के सभी पदाधिकारियों तथा मातृ मंडल सेवा भारती  महानगरों की वरिष्ठ वहिनों ने भाग लिया।विशेष रूप से आगरा विभाग से अनीता दुबे - शारदा चौहान - रूबी शाक्या -  पूर्वी महानगर से डॉ धाकरे - सीमा कौशिक - लता शर्मा - कामिनी शर्मा । पश्चिम महानगर से कविता जी छावनी महानगर से हेमा चौहान - उमा फौजदार आदि ने चर्चा में भाग लिया।