आगरा लेडी लाइन में एंबुलेंस कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन।

 


आगरा।हि. वार्ता

आगरा जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108 102 ए एल एस एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने दिया जिला महिला चिकित्सालय लेडी लाइन में धरना प्रदर्शन किया नई कंपनी को काम सौंपने के बाद नौकरी जाने के डर से एंबुलेंस चालकों ने जिला महिला चिकित्सालय आगरा में धरना प्रदर्शन किया एंबुलेंस चालकों की मांग है कि उन्हें नौकरी से ना हटाया जाए जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 102 108 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया है कि एडवांस लाइफ सपोर्ट (ए एल एस) एंबुलेंस समेत अन्य एंबुलेंस का संचालन जीवीके कंपनी द्वारा किया जा रहा था नेशनल हेल्थ मिशन ने इसका टेंडर जिकित्सा हेल्थ लिमिटेड कंपनी को दे दिया है इस कारण लगभग 1000 कर्मचारियों की नौकरी पर तलवार लटक गई है  एंबुलेंस कर्मचारियों की मांगों को अगर सरकार व कंपनी ने नहीं माना तो तारीख से,24,25, तारीख तक सभी एंबुलेंस कर्मचारी धरने पर बैठेंगे इसके बाद अगर सरकार व कंपनी ने एंबुलेंस कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना तो 26 तारीख को संपूर्ण उत्तर प्रदेश में कार्य बहिष्कार किया जाएगा इसी क्रम में एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाअध्यक्ष अरविंद सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी शरद यादव, मंडल अध्यक्ष आगरा प्रभात यादव, कोषाध्यक्ष रामपाल सिंह, महामंत्री महामंत्री रविंद्र सिंह सिकरवार, मुलायम सिंह, गुमान सिंह, रत्न इंद्र, सतीश सागर, विक्रम सिंह, राहुल शर्मा, संदेश कुमार, मोनू कुमार, आदि सभी कर्मचारी धरने में उपस्थित रहे।

विजय सोलंकी 

हिंदुस्तान वार्ता 

    आगरा