भारत विकास परिषद अन्नपूर्णा शाखा का प्रथम अधिष्ठापन एवं दीक्षा ग्रहण समारोह "स्वाभिमान" का आयोजन।



हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

भारत विकास परिषद अन्नपूर्णा शाखा का प्रथम अधिष्ठापन एवं दायित्व ग्रहण समारोह होटल क्लार्क्स शिराज होटल आगरा के सभागार में पूर्ण भव्यता व गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अतिरिक्त महामंत्री श्री डॉक्टर तरुण शर्मा जी ने कहा की "सेवा और संस्कार" भारतीय संस्कृति के महत्वपूर्ण तथ्य हैं।

जहां 'सेवा' से राष्ट्र को तात्कालिक लाभ होता है वही 'संस्कार' से राष्ट्र व समाज का दीर्घकालिक व स्थाई लाभ होता है।

उन्होंने कहा की भारत विकास परिषद अन्नपूर्णा अपने स्थापना के बाद से ही निरंतर सेवा और संस्कार के प्रकल्पों द्वारा राष्ट्र एवं समाज सेवा में संलग्न है। उन्होंने अपील की की विभिन्न संस्थाओं को अपने सेवा कार्यों के साथ-साथ भारतीय संस्कृति के मूल तत्व व संस्कारों का भी समावेश करते हुए भावी पीढ़ी मैं संस्कारों के बीज रोपने का प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आगरा डीजीसी एवं भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय प्रकल्प सदस्य  एडवोकेट श्री बसंत गुप्ता जी ने कहा कि हर एक जन को अपने जीवन में चार ऋण चुकाने का प्रयास करना चाहिए।

देव ऋण -कृतज्ञ भाव और भक्ति से परमात्मा की आराधना कर के।

ऋषि ऋण- विद्या अर्जन एवं विद्या दान देकर।

पितृ ऋण- सत्यनिष्ठ पारिवारिक जीवन बिता कर, बच्चों को अच्छा नागरिक बना कर ।

मानव ऋण- दीन दुखियों, बंधु-बांधवों की सेवा करके।

सबसे महत्वपूर्ण मानव ऋण ही है क्योंकि इसके बिना बाकी के ऋण नहीं चुकाए जा सकते ,इन ऋण को चुकाने के लिए भारत विकास परिषद बहुत ही महत्वपूर्ण और सुगम माध्यम है।

दीप प्रज्वलन कर्ता भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय प्रकल्प चेयरमैन संपर्क, डॉ केशव दत्त गुप्ता ने कहा कि चारों वेदों का यही सार है कि दुख बांटे तो दुख होय और सुख बांटे तो सुख होय। इसलिए हम सभी लोगों को समाज में से दुख व कष्ट खत्म करने के लिए यथासंभव प्रयास करने चाहिए क्योंकि नर सेवा नारायण सेवा ही है।

कार्यक्रम स्वागताध्यक्ष,शाखा संरक्षक ,मां की रसोई के संस्थापक ,आगरा के प्रसिद्ध उद्योगपति श्री नेमकुमार जैन ने कहा कि भारत विकास परिषद के प्रेरणा के अपार स्रोत स्वामी विवेकानंद की कही एक-एक बात हमें ऊर्जा से भर देती है।अपने अल्प जीवन में ही उन्होंने पूरे विश्व पर भारत और हिंदुत्व की गहरी छाप छोड़ थी। शिकागो में दिया गया उनका भाषण आज भी लोकप्रिय है और हमें हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का आभास कराता है।

अब समय आ गया है कि प्रत्येक भारतवासी को उनके विचारों को अपने जीवन मे आत्मसात करना होगा।

 भारत विकास परिषद ब्रज प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष श्री प्रमोद सिंघल जी ने कहा कि नैतिक मूल्यों के पतन के कारण  समाज में व्याप्त घोर भ्रष्टाचार, नैतिकता का अभाव व आचरण में आई गिरावट का सुधार केवल भारतीय जीवन पद्धति तथा संस्कारों द्वारा ही संभव है।

प्रांतीय महासचिव श्री राहुल गर्ग जी ने अध्यक्ष पद पर उल्लास दोनेरिया ,सचिव पद पर विनय गोयल  व कोषाध्यक्ष पद पर विकास जैन  एवं महिला संयोजिका के दायित्व पर श्रीमती चमन वार्ष्णेय को शपथ ग्रहण कराई।

 नई टीम ने कहा कि संस्कृति व संस्कारो को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबका दायित्व है, और नवीन सत्र में यही हमारी प्राथमिकता होगी।

प्रांतीय वित्त सचिव एवं कार्यक्रम के दीक्षा अधिकारी श्री सोमदेव सारस्वत जी ने नवीन सदस्यों को दीक्षा ग्रहण कराई।

कार्यक्रम में आगरा जिला चेयरमैन एवं शाखा संरक्षक धर्मगोपाल मित्तल ने अपने उद्बोधन में कहा कि अन्नपूर्णा शाखा के सदस्य जिस उत्साह के वातावरण में उपस्थित हुए वाकई में परिषद् उत्थान के लिए सराहनीय कदम है।

 हम सभी को इसी प्रकार सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ना चाहिए निसंदेह राष्ट्र सेवा के उत्थान में परिषद् सदैव अग्रणी भूमिका में रहेंगी, कोविड की विपरीत परिस्थितियों में भी हम सभी ने राष्ट्र सेवा के क्षेत्र में जो अपना बहुमूल्य योगदान दिया है, वह एक परिषद् की पहचान बन गया है।

भारत विकास परिषद के प्रांतीय मुख्य संरक्षक श्री विनय सिंघल जी ,प्रांतीय संरक्षक श्री सुभाष वर्मा , जिला उप चेयरमैन अखिलेश भटनागर  ने भी अपने  विचार रखे।

शाखा कोषाध्यक्ष एवं मां की रसोई के वरिष्ठ सदस्य श्री विकास जैन जी ने अन्नपूर्णा शाखा द्वारा संचालित मां की रसोई द्वारा किए जा रहे सेवा  कार्यों को विस्तृत रूप से सदन के सम्मुख रखा।

कार्यक्रम का संचालन किया  शाखा सचिव श्री विनय गोयल जी ,शाखा मार्गदर्शिका श्रीमती रीता मित्तल , शालिनी जैन एवं महिला संयोजिका श्रीमती चमन वार्ष्णेय एवं श्रीमती डॉक्टर अमृता दोनेरिया ने और धन्यवाद ज्ञापित किया अध्यक्ष उल्लास दोनेरिया ने।

अन्नपूर्णा शाखा द्वारा आयोजित एक जरूरतमंद लड़की की शादी में योगदान करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक रहे अभिषेक सिंघल, धीरज वर्मा ,शालू अग्रवाल, अमित अग्रवाल एवं मनोज वर्मा,

 श्रीमती श्वेता सिंघल, मेघा गोयल ,पायल जैन ,प्रगति अग्रवाल, शूचि अग्रवाल, ज्योति वर्मा ,सोनल वर्मा, बिनाका अग्रवाल, मोहिनी गोयल ,सुमन जैन ,शालिनी बंसल ,सीमा गर्ग सीबी गर्ग, शिल्पा बंसल, कृति बंसल, राधिका बंसल, निशू अग्रवाल, सोनम सिंगल, प्रियंका अग्रवाल ,अंजलि जैन, एकता गर्ग ,कंचन वर्मा विशेष रुप से उपस्थित थे।

सर्व श्री मनोज गोयल, गुंजन अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, डीके जैन ,राहुल गर्ग, अमित गर्ग, सचिन बंसल, अंकित बंसल, राहुल गर्ग ,संजय बंसल ,गौरव जैन ,लकी चोपड़ा ,राजा वर्मा ,राजन गोयल ,आशु गोयल ,शेखर मित्तल, उत्कर्ष अग्रवाल ने व्यवस्थाएं संभाली।