श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव ,आगरा के शहजादी मंडी में धूमधाम से मनाया गया।

 



हि. वार्ता।आगरा

शहजादी मंडी, आगरा छावनी में श्री कृष्ण जन्म महोत्सव दिन सोमवार दिनांक 30.08.2021 को धूमधाम से मनाया गया।महाआरती रात्रि 12:00 बजे एवं प्रसाद वितरण हुआ।

इस अवसर पर विद्युत एवं अन्य सजावट भी की गई एवं झांकियां भी सजाई गई ।

सरकार द्वारा कोरोनावायरस संबंधित जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम सम्पन्न हुए।

इस अवसर पर श्री वासुदेव प्रसाद मित्तल, भुपेंद्र सिंह, सर्वोत्तम सिंह, हेमंत सलूजा, चक्खन लाल पाहूजा, सुनील दत्त शर्मा, द्वारिका प्रसाद, आशा अग्रवाल, विनोद बघेल, सुमित गर्ग, अजय अग्रवाल आदि ने व्यवस्था संभाली।

ललित कुमार कुकरेजा,सचिव ने प्रमुख भूमिका निभाई।