यमुनापार जन संघर्ष मोर्चा ने नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन।



आगरा।हिन्दुस्तान वार्ता

आज यमुनापार जन संघर्ष मोर्चा ने वार्ड- 65 ,प्रकाश नगर ,रेलवे पुलिया में बरसात से जलभराव होने की समस्या को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया।जलभराव के कारण प्रकाश नगर, गढ़ी चांदनी, गढ़ी हुसैनी, सुशील नगर, शांति विहार, गोतम नगर,अब्बास नगर, आदि बस्तियों के हजारों लोगों का आवागमन प्रभावित होता है। नगर आयुक्त ने जलभराव के जल्द स्थाई समाधान कराने का आश्वासन भी दिया है।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से यमुनापार संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष बनवारीलाल पहलवान, मोहन गुप्ता, नेम सिंह राठौर, कृष्ण मुरारी माहेश्वरी एडवोकेट, सुनील शर्मा एडवोकेट चन्द्र शेखर वर्मा, अरुण कुमार शर्मा,चोधरी विजय पाल सिंह, राकेश कुशवाहा, सुशील पटेल, डॉक्टर लायक सिंह वर्मा, बच्चू सिंह वर्मा, विनोद वर्मा, कालीचरण, गुलाब सिंह, रामदेव पंडित, चौधरी रूप सिंह, अमरजीत पारस, आदि लोग शामिल रहे।।।