भारत विकास परिषद, अन्नपूर्णा शाखा ने मनाया सावन-मन भावन।



आगरा।हिन्दुस्तान वार्ता

भारत विकास परिषद ,अन्नपूर्णा शाखा  द्वारा सावन के मनमोहक वातावरण में पिकनिक एवं राजस्थान की प्रसिद्ध दाल बाटी कार्यक्रम दिनांक-7 अगस्त 2021, (दिन शनिवार )निजी फार्म हाउस, तापसी गांव ( बिचपुरी) आगरा पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य  कोरोना के कारण घर में कैद हो चुके महिला शक्ति एवं बच्चों का खुले वातावरण में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से मनोरंजन करते हुए कोरोना काल में मोबाइल एवं कंप्यूटर गेम से कुछ समय के लिए दूर रखने का एक प्रयास एवं शाखा के सदस्यों के मध्य आपसी परिचय करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय प्रकल्प चेयरमैन संस्कार डॉक्टर केशव दत्त गुप्ता जी, राष्ट्रीय प्रकल्प सदस्य एवं आगरा डीजीसी क्रिमिनल एडवोकेट बसंत गुप्ता जी ,ब्रज प्रांत के ऊर्जावान एवं कर्मठ अध्यक्ष श्री प्रमोद सिंघल जी, मां की रसोई संस्थापक एवं शाखा संरक्षक श्री नेम कुमार जैन जी,  आगरा के प्रसिद्ध उद्योगपति श्री रामकुमार गुप्ता जी, ब्रज प्रांत के मुख्य मार्गदर्शक श्री विनय सिंघल जी, ब्रज प्रांत संगठन मंत्री श्री मुकेश गुप्ता जी, ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष श्री मुकेश मित्तल जी, ब्रज प्रांत के संयुक्त सचिव श्री तपन अग्रवाल जी, मां की रसोई के वरिष्ठ सदस्य श्री हेमंत सिंघल जी, अन्नपूर्णा शाखा अध्यक्ष श्री उल्लास दौनेरिया जी ,आगरा जिला चेयरमैन श्री धर्मगोपाल मित्तल जी, उपस्थित हुए।

 कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव विनय गोयल जी  द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन शाखा कोषाध्यक्ष श्री विकास जैन जी द्वारा किया गया।

 कार्यक्रम संयोजक रहे महिला संयोजक श्रीमती चमन वार्ष्णेय, संस्कार प्रमुख श्रीमती रीता मित्तल, संस्कृति माह प्रभारी श्रीमती श्वेता सिंघल, शाखा उपाध्यक्ष अभिषेक सिंघल एवं अंकुर सिंघल जी

कार्यक्रम में धीरज वर्मा ,शालू अग्रवाल, अमित अग्रवाल, प्रवीण बंसल ,अनूप वार्ष्णेय, मनोज वर्मा, डीके जैन ,गुंजन अग्रवाल ,मनोज गोयल ,डॉक्टर अमृता दौनेरिया, शूचि अग्रवाल, बिनाका अग्रवाल,  सोनम वर्मा, ज्योति वर्मा ,मेघा गोयल, नीतू गोयल ,शालिनी बंसल ,सुमन जैन उपस्थित हुए।