हिन्दुस्तान वार्ता। राजेश प्रजापति
इटावा जनपद के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के रेल मंडी के समीप पति-पत्नी के विवाद में पंचायत करने पहुंचे पत्नी नेहा के मायके बाले तो नेहा के ससुर सर्वेश यादव फौजी ने पंचायत होने से पहले ही अपनी लाइसेंसी रायफल से गोली चलाना शुरू कर दिया जिसमें दो लोगों की गोली लगने से मौत हो गई जिनमें एक मैनपुरी जिले का निवासी बताया गया है।जब कचौरा रोड स्थित जानकीपुरम कॉलोनी में रिटायर्ड फौजी सर्वेश यादव के पुत्र शिवम और उसकी पत्नी नेहा के बीच साल भर से उपजे विवाद को लेकर नेहा के मायके पक्ष के लोग व रिश्तेदार पंचायत करने पहुंचे थे तभी गोली चलीं जिसमें नेहा के रिश्तेदार 50 वर्षीय कैलाश चंद्र यादव पुत्र मुकुट सिंह निवासी मनौना करहल मैनपुरी के बगल में गोली लगी और मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मध्यस्थ बताए जाने वाले दूसरे रिश्तेदार रिटायर्ड फौजी राम शंकर यादव पुत्र रामस्वरूप यादव निवासी भीखनपुर जसवंतनगर को भी गोली लगी जिन्हें घायलावस्था में इटावा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह ने बताया की आरोपी रिटायर्ड फौजी सर्वेश यादव के पुत्र शिवम के साथ नेहा पुत्री जोगेंद्र सिंह निवासी नगला मुकुंद थाना करहल जिला मैनपुरी की शादी साल भर पहले हुई थी। किसी बात को लेकर दोनों का आपस में विवाद चल रहा था। बीच में एक दो बार समझौते की कोशिश हुई लेकिन नतीजा नहीं निकला था। दोपहर में दोनों रिश्तेदारों के पहुंचने पर सीधे गोली मारने की बात कही जा रही है।