छतरपुर के महाराजा काॅलेज और गर्ल्स कॉलेज में नवीन एनसीसी कैडेटों की भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न।

 


-महाराजा काॅलेज से 72 और गर्ल्स कॉलेज से 53 नवीन एनसीसी  कैडिट चयनित।

हिन्दुस्तान वार्ता।मदन साहू

 छतरपुर। शहर के पन्ना रोड स्थित  25 एमपी एनसीसी बटालियन छतरपुर में एनसीसी कैडेटों की भर्ती प्रक्रिया एनसीसी ग्रुप मुख्यालय सागर के निर्देशानुसार 20 सितम्बर 2021 से 01 अक्टूबर 2021 तक विभिन्न स्कूलों तथा कॉलेजों में आयोजित की जा रही है।जिसके अंतर्गत दिनांक 27 सितंबर 2021 को महाराजा कॉलेज छतरपुर में कुल 72 कैडेट एवं गर्ल्स पीजी कॉलेज छतरपुर में कुल 53 कैडेटों की भर्ती की गई।इस दौरान 25 एमपी बटालियन के सीओ कर्नल वी के एस चौहान, लेफ्टिनेंट कर्नल आर के गोयल, महाराजा काॅलेज 2/25 एनसीसी के एएनओ कैप्टन आर पी कुम्हार, पीआई स्टाफ एस यू ओ अश्विनी सिरोठिया एवं समस्त कैडेट उपस्थित रहे।