हिन्दुस्तान वार्ता।
आगरा। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी 9 अक्टूबर को अकोला के चाहरवाटी इंटर कॉलेज के प्रांगण में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन आगरी ने बताया कि कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर राष्ट्रीय लोकदल के एससी एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कन्नौजिया की अगस्त माह में सहारनपुर से प्रारम्भ हुई न्याय यात्रा का समापन आगरा में इसी दिन होगा। जिसमें जयंत चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के संदर्भ में जिलाध्यक्ष कुसुम चाहर के निर्देशन में आहूत बैठकों में राष्ट्रीय सचिव डॉ कुलदीप उज्जवल और ब्रज प्रान्त अध्यक्ष जगपाल सिंह की सहभागिता से स्पष्ट है कि रस्म पगड़ी के बाद चौधरी जयंत सिंह बने जयंत चौधरी के लिए राष्ट्रीय लोकदल की तरफ से पूरी ताकत झोंकी जा रही है। इसके लिए एक 21 सदस्यीय कार्यक्रम संचालन समिति का भी गठन किया गया है जिसमें कुसुम चाहर, डॉ मालती चौधरी, पवन आगरी, कप्तान सिंह चाहर, चौ गोपीचंद, लोचन चौधरी, जयपाल खिरवार, मानव चौधरी, सुरेंद्र रावत, फौरन इंदौलिया, सुरेंद्र वर्मा, भूदेव सिंह, गोपाल कुशवाह, नरेंद्र बघेल, रामवीर चौधरी, रामवीर नरवार, डॉ रूपेश चौधरी, दुर्गेश शुक्ला, नेत्रपाल सिंह, खेमसिंह राजपूत, संजय फौजदार को शामिल किया गया है। साथ ही प्रचार समिति की कमान कालीचरण सुमन, रविन्द्र सिंह निमेष, महेश कुमार जाटव, सीमा देवी, ब्रिजेश चाहर, गोविंद शर्मा को सौंपी गई है। महिलाओं की कमान अनीता चाहर संभालेंगीं।
