क्षेत्र बजाजा कमेटी की शव विश्राम गृह सेवा ने फिर सिद्ध की अपनी सार्थकता।

हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

किसी की मृत्यु हो जाने पर उसके शव को  परिजनों के आने तक सुरक्षित रखने  में परिवार को असुविधा से बचाने के लिए श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी द्वारा शुरू की गई *शव विश्राम गृह सेवा* निरन्तर अपनी सार्थकता सिद्ध कर रहा है।  आज जब विशाखापट्टनम के मूल‌ निवासी आनंद राव की 30 वर्षीय दीपा राव की शमसाबाद,आगरा निवास पर मृत्यु हो जाने पर उनके शव को विशाखापट्टनम से रिश्तेदारों के आने तक सुरक्षित रखना जरूरी था। पर घर में शव रखने में परेशानी व असुविधा आड़े आ रही थी। जानकारी मिलने पर कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने मृतक शरीर को पोस्टमार्टम गृह परिसर में कमेटी द्वारा संचालित शव विश्राम गृह पर इसकी व्यवस्था कराकर पीड़ित परिवार की मदद की। निशुल्क इस सेवा के लिए 9359555111 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

               

      ‌