वृन्दावन की कृष्ण काली पीठ में शतचण्डी की धूम।



हिन्दुस्तान वार्ता।डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

वृन्दावन। गोपीनाथ बाजार स्थित श्रीकृष्ण काली पीठ में इन दिनों चल रहा शतचण्डी महोत्सव अत्यंत श्रद्धा व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।जिसमें नगर के अनेकों भक्त-श्रद्धालु माँ भगवती की पूजा-आराधना करके पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। 

श्रीकृष्ण कालीपीठाधीश्वर डॉ. केशवाचार्य महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण काली पीठ का इतिहास अत्यंत प्राचीन है। यहां पिछले लगभग 40 वर्षों से प्रतिवर्ष दोनों नवरात्रि में शतचण्डी महोत्सव अत्यंत धूमधाम के साथ मनाया जाता है। 

ब्रज साहित्य सेवा मण्डल के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि नवरात्रि में माँ दुर्गा की आराधना एवं व्रत करने से अनेकों संकटों का नाश होता है। श्रीकृष्ण काली पीठ अत्यंत महिमामयी व चमत्कारिक है। जो व्यक्ति यहां अपने जिस मनोरथ से आता है वह मनोरथ निश्चित ही पूर्ण होता है।

 वरिष्ठ पत्रकार चंद्रप्रताप सिंह सिकरवार ने कहा कि श्रीकृष्ण काली पीठ अत्यंत सिद्ध स्थल है।विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वर्गीय आचार्य गिरिराज किशोर की इस स्थान से अत्यधिक आस्था रही थी। वह यहां दोनों नवरात्रों में पूर्णाहुति देने आया करते थे। 

इस अवसर पर पद्मश्री कृष्ण कन्हाई चित्रकार,प्रमुख शिक्षाविद विनोद बनर्जी, बाल साहित्यकार वसुधा गोपाल एवं  युवा साहित्यकार राधाकांत शर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।