तहसील मोदीनगर से भ्रष्टाचार को उखाड़ फैकना है: आशीष शर्मा।




हिन्दुस्तान वार्ता।

मोदीनगर 01.10.2021। शहर कांग्रेस कमेटी मोदीनगर के तत्वाधान में शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में तहसील परिसर स्थित भ्रष्टाचार, ग्रामीण न्यायालय की स्थापना हेतु, बार रूम, पुस्तकालय व तहसील मोदीनगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर चल रहें अधिवक्ताओं के अनिश्चितकालीन धरने पर भारी संख्या में कांग्रेसजनों ने पहुँचकर अपना समर्थन पत्र सौंपा। धरने की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता अमरदीप नेहरा ने किया और धरनंे का सफल संचालन अधिवक्ता राजकुमार गुप्ता ने किया।

इस मौके पर शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा ने धरना में सभी को सम्बोधित करते हुए कहा आज मोदीनगर तहसील क्षेत्र का निवासी न्यायालय में न्याय पाने के लिए 30 किलो मीटर दूर गाजियाबाद जाता है जिससे समय से साथ-साथ आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है । ग्रामीण न्यायालय की मांग के लिए अधिवक्ता द्वारा विगत कई वर्षो से ग्रामीण न्यायालय की मंाग कर रहें है जिसका समर्थन मोदीनगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी किया है। लेकिन तहसील प्रशासन इस गंम्भीर समस्या का समाधान नही कर रहा है। शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा ने सभी अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि शहर कांग्रेस कमेटी मोदीनगर आपके हर संघर्ष में साथ है।

इस मौके पर इंटक के प्रवक्ता सुरेश शर्मा कहा कि आज वकील, किसान मजदूर, नौजवान, व्यापारी, व महिलाएं आज इस सरकार की नितियों से सब परेशान है। तहसील में आज भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। लोग अपने कामों के लिए इधर-उधर भटकते रहते लेकिन कोई सुनवाई नही होती।

इस मौके पर शहर प्रवक्ता डा0 जे0पी0 सिंह, राहुल शर्मा राष्ट्रीय संयोजक एनएसयूआई, विनोद गौड, मंजू राणा ,शहर उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, डा0 रवि सिंह, शहर महासचिव नंद किशोर शर्मा, शारदा सैन, शहर सचिव ममता शर्मा, इन्द्रा शर्मा, निर्मल पाॅल, गुलबीर भारद्वाज, सलमान नकवी, पवन कोरी,कोषाध्यक्ष श्रीओम शर्मा, हरिदत्त कसाना, अरमान मेंहदी, रोहित सिंह अध्यक्ष सेवादल युथ विंग, नईम खान अध्यक्ष कामगार कांग्रेस, वार्ड अध्यक्ष अरूण शर्मा, विनय कुमार, समीर, रामप्रवेश शर्मा, मंजु, मुकुल शर्मा, महेश दत्त शर्मा, इन्द्रा पाॅल, रामकिशन शर्मा, सन्नी कुमार ब्लाक अध्यक्ष एससी, सुरज कुमार, राज कुमार चैधरी, अनिल चैधरी, प्रेमवीर राठी, श्यामवीर, ओम पाल सिंह, इन्द्रपाल सिंह निर्माण, सुभाष चंद गोयल, प्रवीन कुमार, संजीव चिकारा, रविन्द्र चैधरी, अजित कुमार, उनमेश शर्मा, विशाल शर्मा, तेजवीर सिंह सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन व अधिवक्ता मौजूद रहें।