श्री कृष्ण लीला महोत्सव2021- नंद के आनंद भए, जै कन्हैयालाल की..।





श्रीकृष्ण लीला महोत्सव में हुआ जन्मोत्सव।

- सभी ने दी एक दूसरे को बधाइयां।

हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

श्रीकृष्णलीला महोत्सव में प्रतीकात्मक श्रीकृष्णलीला का आयोजन किया जा रहा है,  इसके तहत बुधवार को श्रीकृष्ण जन्म और नंदोत्सव मनाया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी, जिसमें दर्शक झूम उठे।

गोशाला स्थित मंदिर में अतिथियों और श्रीकृष्णलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने श्रीकृष्ण जी का पूजन किया। जय-जयकार गूंज उठे।  उसके बाद मंदिर पर बनाए गए मंच पर कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को उत्सवमय बना दिया। उन्होंने मयूर नृत्य करके भगवान श्रीकृष्ण के अनूठे प्रेम को प्रदर्शित किया। भगवान शंकर के तांडव नृत्य ने सभी का मनमोह लिया, वहीं सुदामा के प्रसंग पर नृत्य और भावाभिनय ने दर्शकों को सच्चे मित्रता की प्रेरणा दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंत में फूलों की होली की गई ही। गुलाब के फूलों की पत्तियों से राधा-कृष्ण के स्वरूप ढक गए। अंत में सभी ने एक दूसरे को कृष्ण जन्म की बधाइयां दी।

    कार्यक्रम में श्री कृष्ण लीला कमेटी के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, विजय रोहतगी, अशोक गोयल, संजय गर्ग, पीके मोदी, शेखर गोयल, अनूप गोयल ,आदर्श नंदन गुप्त, 

 धर्मेन्द्र कु. चौधरी'प्रवक्ता' ,' रोहतगी,आशीष रोहतगी, राजेंद्र कुमार बंसल, सुजाता अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल ,राजीव अग्रवाल, सुमन अग्रवाल आदि की उपस्थित सराहनीय रही।श्री कृष्ण लीला से पूर्व,पूजा-अर्चना करवाने में पंडित रूपेश शर्मा(कोयल) एवं पं.सचिन दीक्षित, पं.अवनीश दीक्षित की भूमिका उल्लेखनीय रही।