कांग्रेस के तत्वावधान में नदी अधिकार प्रतिज्ञा महारैली सम्पन्न।

हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा
कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में नदी अधिकार प्रतिज्ञा महारैली आज फतेहाबाद में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह और देवेंद्र कश्यप रहे ।फिशरमैन कांग्रेश के तत्वाधान में होतम सिंह निषाद प्रदेश उपाध्यक्ष फिशरमैन कांग्रेशपश्चिमी उत्तर प्रदेश के द्वारा इस रैली का आयोजन किया गया।

 सबसे पहले मुख्य अतिथि का स्वागत गदा देकर और माला पहना कर किया गया कार्यक्रम में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा  प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर निषाद मछुआरा समुदाय को खनन, ताल ,घाट ,नदी, नाव का कार्य प्राथमिकता के रूप में दिया जाएगा। और उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश में मल्लाह केवट मछुआरा कोल भील आदि को भी आदिवासी ग्रुप में आरक्षण लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी जी ने अपने प्रतिज्ञा वचन में कह दिया है कि किसानों के कर्जे पूरी तरीके से माफ होंगे और बिजली के बिल हाफ होंगे। 

प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज उत्तर प्रदेश में अराजकता है आए दिन लूट बलात्कार हो रहे हैं आज भी रात में आगरा में कीठम स्थित एक पेट्रोल पंप को लुटेरों ने लूट लिया है मथुरा में एक युवती के साथ में चलती गाड़ी में रेप होता है ऐसे हालात में लोगों का जीना दूभर हो गया है।

कार्यक्रम संयोजक होतम सिंह निषाद ने कहा बहन प्रियंका जी ने जो वादे निषाद समाज के साथ किए हैं उनकी समाज प्रशंसा करता है और आगामी समय में पूरा निषाद समाज कांग्रेश पार्टी के पक्ष में मतदान करेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती ममता राजपूत ,जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू ,प्रदेश महामंत्री श्यामसुंदर उपाध्याय, प्रदेश सचिव शरद उपाध्याय नंदा ,प्रदेश सचिव विनेश सनवाल, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस श्रीमती रेखा रानी, श्रीमती गीता सिंह, श्रीमती मनोज दीक्षित , अमी चंद जाटव ,आमिर आलू वाला ,संजय शर्मा, उत्तम सिंह निषाद, इंजीनियर देवेंद्र कश्यप, श्रीमती मनीषा निषाद, कुंवर चंद निषाद ,राज कुमार निषाद ,देवेंद्र निषाद, स्वामी सजीवन ,रोहन रघुवंशी ,जयवीर सिंह जादौन अजय शर्मा, संदीप पाण्डेय, बृजेश तोमर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।