भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला आगरा ने मनाया संविधान दिवस,समारोह।




हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

आगरा। भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष टिंकू भार्गव की अध्यक्षता में संविधान दिवस पर संगोष्ठी कार्यक्रम रखा गया, जिसमे डा भीम राव अंबेडकर जी को याद किया गया।

उनके बताए गए मार्ग चलने और भाजपा सरकार द्वारा अनुसूचित समाज के लिए दी गई योजना एवं उपलब्धियां को एवं बाबा साहेब की याद में बनाए गए स्मारकों की सराहना की, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री डा. जी. एस. धर्मेश, मुख्य वक्ता ब्रज क्षेत्र मंत्री भाजपा डा. रजनीश त्यागी, अथिति पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश अजयशील गौतम, जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर माहौर, संचालन लोकेश भार्गव ने किया, कार्यक्रम में उपस्थित उपाध्यक्ष हरिदास, मंत्री डा. सुनील, प्रशांत, अतर सिंह, कार्यालय प्रभारी अरुण, मिडिया प्रभारी सुमित, अनिल वर्मा कोषाध्यक्ष विनय भास्कर और सभी अनुसूचित मोर्चा जिला व मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।