दिनांक 08 से 14 दिसंबर तक श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, कमला नगर में होगा महोत्सव।

आगरा:आगरा में श्री 1008 मज्जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक मानस्तंभ प्रतिष्ठा महोत्सव (शालीमार) वेदी प्रतिष्ठा देवनगर (खंदारी) विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन 08 दिसंबर से 14 दिसंबर 2021 तक श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर शालीमार एनक्लेव कमला नगर में आयोजित किया जाएगा। परम पूज्य आचार्य ज्ञानसागर जी महाराज के आर्शीवाद से उनके परम पूज्य सप्तम पट्टचार्य शिष्य 108 श्री ज्ञेयसागर जी महाराज एव मुनि श्री 108 ज्ञातसागर जी महाराज ससंघ 8 पिछी के सानिध्य में सम्पन्न होगा। इस सम्बंध में महोत्सव स्थल पर आचार्य श्री 108 ज्ञेयसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में आज महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति ने पंचकल्याणक मानस्तंभ प्रतिष्ठा का पत्रिका विमोचन किया गया| पंचकल्याणक आयोजन समिति के मुख्य संयोजक राजकुमार जैन (गुड्डू) ने 8 दिसंबर से होने वाले पंचकल्याणक के बारे में प्रकाश डाला बताया कि दिनांक 8 दिसंबर को प्रातः 8:00 बजे कर्मयोगी जैन मंदिर से घटयात्रा, ध्वजा रोहण,व सभी धार्मिक क्रियाएं होंगी। 9 दिसंबर को श्रीजी का अभिषेक गर्म कल्याण पूजन,आचार्य श्री के मंगल प्रवचन दोपहर 1:00 बजे से माता की गोद भराई पश्चात मानस्तंभ शुद्धि साय:काल श्री जी की मंगल आरती होगी| 10 दिसंबर को जन्म कल्याणक की भव्य शोभायात्रा कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे प्रारम्भ होगी। जहां बालक आदिकुमार को पांडुकशिला पर जन्माभिषेक डी ब्लॉक कमला नगर जैन मंदिर पार्क में होगा| 11 दिसंबर को तप कल्याण पर आदिकुमार की बारात आदि कुमार का राज्याभिषेक आदि कुमार का वैराग्य लौकातिक देवों द्वारा स्तुति की क्रियाएं होंगी| दिनांक 12 दिसंबर को ज्ञान कल्याण पर आचार्य श्री के मंगल प्रवचन आदिनाथ महाराज की आहारचर्या ज्ञान कल्याणक की आंतरिक क्रियायें होगी| दिनांक 13 दिसंबर मोक्ष कल्याणक पर श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा पूजन भगवान का कैलाश पर्वत पर अंतिम दर्शन एवं निर्वाण प्राति पश्चात पूजन एवं विश्व शांति महायज्ञ के साथ पंचकल्याणक मानस्तंभ प्रतिष्ठा संपन्न होगा| दिनांक 14 दिसंबर को श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर देव नगर खंदारी में आचार्य श्री 108 ज्ञेयसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में वेदी प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित होगा| यह कार्यक्रम के विधानचार्य नितिन भैया खुराई द्वारा किया जाएगा| इस पंचकल्याणक मानस्तंभ महोत्सव में पाँच कल्याणक की सभी क्रियाएं सम्पन्न की जाएंगी। इस पंचकल्याणक में भगवान के माता-पिता के स्वरूप कैलाश चंद जैन एवं अनिता जैन एवं सौधर्म इंद्र ऋषभ जैन,एव सरिता जैन होगी| कुबेर इंद्र में रूपेश जैन (चांदी वाले) नीलम जैन होंगी| महायज्ञनायक में अजीत जैन एव शशी जैन होंगी| सनत कुमार इंद्र में प्रदीप जैन एव आरती जैन होंगी| ईशान इंद्र में सुरेश जैन एव मीना जैन होंगी| महेंद्र इंद्र में कमल जैन एव अरुणा जैन होंगी। इस कार्यक्रम में,दिल्ली सहारनपुर मुरैना,धौलपुर,मेरठ ग्वालियर,एव आगरा के समस्त शैलीयों के 1000 श्रद्धालु भाग लेंगे| इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष मुकेश जैन विटामिन,महामंत्री राजू गोधा,मुख्य संयोजक राजकुमार गुड्डू,एस,बी जैन,शैलेंद्र जैन रपरिया,संजू गोधा,मीडिया प्रभारी शुभम जैन समस्त शालीमार एनक्लेव कमला नगर के लोग उपस्थित रहे| शालीमार एनक्लेव से मीडिया प्रभारी शुभम जैन की रिपोर्ट