आगरा देहात में 5 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, के पीड़ित परिवार से मिले ,कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष,उपेन्द्र सिंह।



हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा।कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने  मिढ़ाकुर के नगला दौलता  में 5 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के बाद हुई हत्या के परिवारी जनों से मुलाकात की ।बालिका के पिता हरिश्चंद्र बाल्मीकि से वार्ता करते हुए बताया कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है और 24 घंटे का समय पुलिस प्रशासन को दिया है अन्यथा कांग्रेश पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी मौके पर ही पुलिस के अधिकारियों से उपेंद्र सिंह ने फोन पर वार्ता की और उनको आज रात तक दोषियों को गिरफ्तार करने का का अल्टीमेटम दिया नहीं तो कांग्रेस पार्टी धरना प्रदर्शन करेगी।