आगरा:उड़न खटोले में बैठ, ससुराल आई दुल्हन।

 




हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा: बमरौली कटारा निवासी ईश्वरी प्रसाद सविता ने नारी ..नारायणी -गृह लक्ष्मी ! वाली कहावत को चरितार्थ कर दिया।

 वे अपनी पौत्र बधू (दुल्हन )को विदा कराके, फिरोजाबाद से अपने घर बमरौली कटारा ,हेलीकॉप्टर से लेकर आये।

उड़नखटोले में बैठ ससुराल आयी दुल्हन भी अतिउत्साहित ,खुश नजर आयी।

सैकड़ो लोगो की भीड़,दुल्हन देखने  पहुँची।

 सविता समाज के लोगों ने खुश होकर हेलीकॉप्टर से अपने गाँव मे पुष्प वर्षा की।

परिवार-समाज,गाँव के लोगों ने दुल्हन का दिल से स्वागत किया ,एवं समाज को ये संदेश दिया कि नारी शक्ति को हमें प्रमुखता देनी है। तभी हम सुख शान्ति से आगे बढ़ सकेंगे। न्यूज संप्रेषण आदि में युवा व्यवसाई पीयूष वर्मा की प्रमख भूमिका रही।