घटयात्रा के साथ पंचकल्याणक मानस्तंभ प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ।




आगरा: श्री 1008 मजिनेंद्र जिनबिबं पंचकल्याण मानस्तंभ प्रतिष्ठा एवं विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन दिनांक 8 दिसंबर से 14 दिसंबर 2021 तक श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर शालीमार एनक्लेव कमला नगर में परम पूज्य षष्ठ पट्टाचार्य श्री 108 ज्ञान सागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य परम पूज्य आचार्य श्री 108 ज्ञेयसागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 ज्ञातसागर जी महाराज ससंघ (8 पीछी) के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है| जिसमें पंचकल्याणक के पहले दिन बुधवार को भव्य घटयात्रा निकाली गई| इस कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण सर्व श्री हीरालाल जी बैनाड़ा बीना जी बैनाड़ा द्वारा किया गया| घटयात्रा का शुभारंभ प्रदीप जैन पीएनसी द्वारा ध्वजा दिखाकर किया गया| घटयात्रा प्रारंभ सुबह: 8:30 बजे श्री 1008 नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कर्मयोगी कमलानगर से शुरू होकर शालीमार एनक्लेव जैन मंदिर होते हुए सी ब्लॉक बी ब्लॉक कमला नगर होते हुए पुन: वापसी शालीमार जैन मंदिर जी पहुंची| सर्वप्रथम ब्रहमचारी नितिन भैया के निर्देशन में सुबह श्री जी का अभिषेक एवं शांतिधारा, देवआज्ञा,गुरुआज्ञा व आचार्य निमंत्रण कार्यक्रम की सभी क्रियाएं संपन्न कराई गई| घटयात्रा में 14 बग्गियों में के साथ 11 राजकुमार घोड़े पर सवार थे ढोल नगाड़ों की धुन पर इंद्र- इंद्राणी बागियों पर सवार हुए भगवान स्वरूप के माता पिता के• के• जैन (चांदीवाले) एव अनिता जैन के साथ सभी पात्र शामिल थे जिसमें कुबेर इन्द्र श्री रूपेश जैन (चाँदीवाले) एवं श्रीमती नीलम जैन द्वारा जगह जगह रत्न वृष्टि भी की गई। जिसमें अंतिम रथ पर श्री जी विराजित थे एवं उसी रथ के साथ आचार्य श्री ससंघ की घटयात्रा में शामिल पार्षद रवि शर्मा ने आगवानी की| घटयात्रा की शोभा 3 बैंड बढ़ा रहे थे| जिसमें बैंड की धुन पर सभी लोग नाचते-गाते हुए घटयात्रा में चल रहे थे| घटयात्रा की व्यवस्था ज्ञानोदय क्लब एवं शालीमार जैन युवा मंडल व  महिला मण्डलों द्वारा संभाली गई| घटयात्रा पहुँचने पर श्री (मनोज जी एस डी ओ), सविता जैन परिवार द्वारा मण्डल उदघाटन किया गया। तत्पश्चात सकलीकरण इंद्र प्रतिष्ठा  एव मंडल पर कलश की स्थापना पन्नालाल बैनाड़ा एवं सरला बैनाड़ा द्वारा की गई| आचार्य श्री के मंगल प्रवचन भी हुए| विधानचार्य नितिन भैया के निर्देशन में दोपहर 1:00 बजे याग मंडल विधान भी किया गया| इस अवसर पर आयोजन समिति के मुख्य संयोजक राजकुमार जैन गुड्डू,महामंत्री राजू गोधा, अध्यक्ष मुकेश जैन विटूमिन, शैलेंष जैन, एसबी जैन, महामंत्री राजू गोधा, उत्तमचंद गोधा,मुकेश रपरिया, शैलेन्द्र रपरिया,संजू गोधा, रूप सोनी, अनिल अहिंसा, संजय जैन,समस्त शालीमार जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे|