आगरा देहात में कांग्रेस ने चलाया सदस्यता अभियान।

 




आगरा :अकोला ब्लॉक के धनौली गांव में आज कांग्रेश पार्टी के सदस्यता अभियान के कैंप की शुरुआत कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष मनीष सोनी ने की। सैकड़ों की संख्या में युवक, युवतियों और महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली कार्यक्रम में बोलते हुए उपेंद्र सिंह ने कहा  आज दलित वर्ग, पिछड़ा वर्ग, मजदूर वर्ग, एवं कर्मचारी वर्ग सभी लोग प्रियंका गांधी की तरफ बड़ी आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं और जिस प्रकार से प्रियंका गांधी जी ने किसानों के कर्ज माफ ,बिजली के बिल हाफ ,युवाओं को 20 लाख से अधिक रोजगार ,संविदा कर्मियों के नियमितीकरण, और युवक-युवतियों को मोबाइल फोन और स्कूटी आदि के वादे किए हैं निश्चित तौर पर यह बदलाव उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाएगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमुख समाज सेवी श्री भगवान सिंह रहे उन्होंने  भी कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस पार्टी से जुड़े। इस अवसर पर मनीष सोनी ,जय राणा ,अजय शर्मा , जल सिंह ,विजेंद्र सिंह, शिवराज, नीरज धारिया, देवेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।