प्रभु की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं मन्दिर का लोकार्पण।

 



हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

आज शिरोमणी सिंह जी एवं राम टंडन जी ने कोली बस्ती, राजश्री सिनेमा के पीछे स्तिथ मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कर भगवान की नई और नए मंदिर का लोकार्पण किया। 

यह मंदिर श्री शिरोमणि सिंह ने जन समाज के लिए बनवाया है। बस्ती निवासियों की मांग थी कि पुराने मंदिर को कवर करवा कर नई मूर्तियों की स्थापना की जाए। मंदिर निर्माण में २/३ महीने लगे। बस्ती वासियों ने श्री शिरोमणि सिंह को तहे दिल से धन्यवाद दिया। पूजा हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में अनिल शर्मा, गायत्री, बबली और बस्ती के समस्त लोग शामिल हुए।