उत्तर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी विनोद बंसल ने किया घोषणापत्र जारी।

 



-सीवर समस्या में सुधार, भ्रष्टाचार पर प्रहार, बैराज होगा साकार, युवाओं को देंगे रोजगार।

हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा। उत्तर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी और आगरा के प्रमुख समाजसेवी विनोद कुमार बंसल ने मंगलवार को वाटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में चुनावी घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि सीवर समस्या में सुधार होगा। नगर निगम और जल निगम के भ्रष्टाचार पर प्रहार होगा। यमुना पर बैराज साकार होगा और हर युवा के हाथ में रोजगार होगा।

     उन्होंने कहा कि उत्तर विधानसभा में आएगा बदलाव तो दूर होंगी समस्याएं, सबके भरेंगे घाव। 

यमुना आरती स्थल को देंगे भव्य रूप..

विनोद बंसल ने चुनावी घोषणा पत्र में यमुना नदी के शुद्धीकरण और उसके आसपास हरियाली के साथ उसके सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया है। साथ ही उन्होंने यमुना किनारे पर यमुना आरती स्थल को भव्य रूप देने का वादा भी किया। 

माध्यमिक शिक्षा का केंद्र बनेगा आगरा।

अन्य चुनावी घोषणाओं में उन्होंने यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद के केंद्र को वापस आगरा लाने, कानून की शिक्षा के लिए आगरा को उच्च शिक्षा का केंद्र बनाने, आगरा में आईटी पार्क बनाए जाने के साथ आगरा में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम बनाने का भी वादा किया। साथ ही उन्होंने बिजली पर लगाए जा रहे अधिक उर्जा चार्ज को कम करने की भी घोषणा की।

- यह रहे शामिल..

उत्तर विधानसभा का चुनावी घोषणा पत्र जारी करने वालों में कांग्रेस प्रत्याशी विनोद बंसल के साथ शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू, कांग्रेस पर्यवेक्षक जितेंद्र चंदेलिया, व्यापार प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष एसके समाधिया, व्यापार प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष राघवेंद्र उपाध्याय प्रमुख रूप से शामिल रहे।