ख्याति प्राप्त युवा लेखिका इशिका बंसल को मिला दैनिक जागरण आईनेक्स्ट अचीवर्स अवार्ड।

 




केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने दी ट्रॉफी और सम्मान पत्र।

आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित और राष्ट्रीय स्तर पर सराहना प्राप्त युवा अंग्रेजी लेखिका इशिका बंसल को देश के अग्रणी समाचार पत्र समूह दैनिक जागरण आईनेक्स्ट द्वारा अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

     होटल भावना क्लार्क्स इन में आयोजित सम्मान समारोह में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री और आगरा के लोकप्रिय सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने इशिका को टॉफी और सम्मान पत्र देकर उसकी उपलब्धियों को सराहा। 

     इस दौरान उनके साथ मंच पर दैनिक जागरण आगरा यूनिट के एसोसिएट एडिटर उमेश चंद्र शुक्ल, महाप्रबंधक अखिल भटनागर और दैनिक जागरण आई नेक्स्ट के संपादक अखिल दीक्षित भी मौजूद रहे।

*टॉक शो में भी रखे विचार..

दैनिक जागरण आईनेक्स्ट द्वारा आयोजित अचीवर्स अवार्ड समारोह में महिला सशक्तिकरण विषय पर संपादक अखिल दीक्षित जी के संचालन में एक टॉक शो का भी आयोजन किया गया। समाजसेवी मधु बघेल, इंटरनेशनल एथलीट मनीषा कुशवाह और कौन बनेगा करोड़पति की विनर हिमानी बुंदेला के साथ युवा लेखिका इशिका बंसल ने भी महिला सशक्तीकरण पर अपने विचार साझा किए।