आगरा में गौ काष्ट (कण्डे) से,100 से अधिक स्थानों पर होगा होलिका दहन।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा: ईको फ्रेंडली होली अभियान के तहत इस बार भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिये समाजसेवी संस्था "सत्य मेव जयते ट्रस्ट"द्वारा 100 से अधिक स्थानों पर गौ काष्ठ से होलिका दहन कराया जायेगा।

 उद्देश्य है होलिका में जलने वाले हजारों पेड़ों को कटने से बचाना,तथा पर्यावरण का संरक्षण कराना। इसके लिए ट्रस्ट ने तैयारी  शुरू कर दी है। जिला जेल में तैयार कराई जा रही यह गौ काष्ठ, ट्रस्ट के C-9/11 संजय  पैलेस आफिस पर  कट्टों में उपलब्ध है। एक कट्टे की लागत 125/ रूपये है।ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश जैन का कहना है कि होलिका दहन एक सामूहिक यज्ञ है । जितने अधिक गौ काष्ठ की आहूति का अर्पण होगा, वातावरण में फैले कीटाणु नष्ट होंगें,सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

 महामंत्री गौतम सेठ ने कहना है कि गौ काष्ठ से पर्यावरण का संरक्षण होने‌ के साथ गौसेवा भी होती  है। रवि बंसल के अनुसार  होलिका दहन के लिए गौ काष्ठ की बुकिंग हेतु  0562-4308769 9837516008, 9897257899 पर सम्पर्क करें।

नंदकिशोर गोयल,मीडिया प्रभारी 

मो.9359921057