रंगो का त्योहार होली : रंग रसिया महोत्सव-2022


हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा:रंगरसिया परिवार द्वारा हरियाली वाटिका मे आयोजित होली के आयोजन में शहर के कला व संस्कृति व सामाजिक संस्थाओं से जुड़े दिग्गज सख्शियत।

आयोजन के शुभारंभ में, राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त वरिष्ठ गीतकार सोम ठाकुर जी का सम्मान हुआ। उसके बाद शहर के तमाम कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांधा | इसी क्रम मे भारतीय संगीतालय के प्राचार्य गजेंद्र सिंह ने होली सुना कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया | वरिष्ठ रंगकर्मी बसंत रावत की प्रस्तुति ने भी सबको खूब थिरकाया, संगीत से बांधेरखा दीपक जैन, रूपेश कुमार व चंद्रशेखर ने | कवि राजेंद्र मिलन, राज बहादुर राज, राज कुमार रंजन, विनय बंसल ईशान देव, की रचनाओं को सबने  खूब पसंद किया | गणेश वंदना देव राजपूत के ग्रुप रैपर डांस एकेडमी द्वारा प्रस्तुत की गई | गति और गतिका के मनमोहक नृत्य ने सबको आनंदित किया |  चंचल उपाध्याय गौरव शर्मा ने अपनी प्रस्तुति दी |महिमा शर्मा, लक्ष्मी, वाणी, अरुंगिता, आकांक्षी ने होलीके गीत सुनाए | कार्यक्रम मे मुख्य रूप से बॉलीवुड कलाकार रमेश गोयल, हरीश चिमटी, फिल्म प्रोड्यूसर रंजीत सांभा, राजीव सिंघल, सूरज तिवारी, डा महेशधाकर, गौरव शर्मा, बंटी ग्रोवर, कैलाश मंदिर के महंत निर्मल गिरी, राजकुमार जैन, सुशील जैन, संदेश जैन, गौतम सेठ, हरिश लालवानी, नंदकिशोर गोयल, रवि बंसल, राम भाई, डा विजय शर्मा, डा पंकज नगाइच, बीनादेवी जैन, सोमा जैन, रंजू जादौन, रेखा नागपाल, संजय बंसल, अमित तिवारी, नवल किशोर शर्मा, प्रमोद राणा, रवि परिहार,  डा राकेशगोयल, पवन कुमार राणा आदि उपस्थित रहे |  

आयोजन के सयोजक रंगकर्मी अनिल जैन व एसके जैन ने उपस्तिथि के लिए शहरवासियों का धन्यवाद दिया | आयोजन की व्यवस्था संभाली अमन, हर्ष, सौरभ ने |

रिपोर्ट-असलम सलीमी।