करुणेश जी स्मृति होली मिलन समारोह आज।


हिन्दुस्तान वार्ता।

आगराः  हार्डी बम कांड के क्रान्तिकारी व यशस्वी पत्रकार स्व.रोशनलाल गुप्त करुणेश की स्मृति में मित्र मिलाप द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन शुक्रवार को बेलनगंज चौराहा पर शाम चार बजे से रात 8 बजे तक आयोजित किया गया है। संयोजक दीपक खरे के अनुसार इस आयोजन में सभी राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, लेखक, साहित्यिक जनों का महामिलन होगा। यह समारोह 22 साल से प्रतिवर्ष हो रहा है। इसमे शहर की पांच शख्सियतों व क्षेत्रीय मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान भी किया जाएगा।