करुणेश जी स्मृति, होली मिलन समारोह में गूंजे देशभक्ति के तराने।



- साहित्य, कला संस्कृति कर्मियों का हुआ समागम।

- शख्सियतों को किया सम्मानित।

हिन्दुस्तान वार्ता।

आगराः  हार्डी बम कांड के क्रान्तिकारी व यशस्वी पत्रकार स्व.रोशनलाल गुप्त करुणेश की स्मृति में मित्र मिलाप द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन बेलनगंज चौराहा पर किया गया। उसमें कला, संस्कृति, धर्म और राजनीतिकजनों का समागम रहा।  

समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि राज्यमंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल थे। अध्यक्षता विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने की। मनःकामेश्वर मंदिर के महंत योगेशपुरी ने आशीर्वचन दिए। राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित विशिष्ट अतिथि थीं। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार आनंद शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सक डा.मुनीश्वर गुप्ता, गजल गायक सुधीर नारायन, राष्ट्रीय खिलाड़ी रीना सिंह, फिल्म निर्देशक अनीता सिसौदिया को करुणेश स्मृति सम्मान दिया गया। गायक निशीराज के ईश्वर भक्ति और देशभक्ति गीतों ने समां बांध दिया। उन देशभक्तों के जयघोष गूंज उठे। अंत में करुणेश जी के पुत्र,  साहित्यसेवी सर्वज्ञ शेखर गुप्त को दो मिनट की मोन श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व पार्षद दीपक खरे ने संचालन किया। धन्यवाद ज्ञापन आदर्श नंदन गुप्ता ने किया। 

रिपोर्ट-असलम सलीमी।