हेल्प आगरा, ने मनाया होली मिलन समारोह।

 



हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा।सूर्य नगर स्थित समाधि पार्क में आयोजित हेल्प आगरा संस्था के होली मिलन समारोह में संस्था में सेवाएं दे रहे तथा संस्था को सहयोग कर रहे डाक्टरों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत  अध्यक्ष रामसरन मित्तल, डॉ एम सी गुप्ता, फिरोजाबाद  के troma center के  अध्यक्ष पी के जिंदल , रश्मि मगन, एंव डॉ सुरभि गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किते ग्रे  दीप प्रज्वलन से हुआ।संस्था के महामंत्री किशन अग्रवाल ने बताया कि संस्था हर वर्ष उत्कृष्ट योगदान कर रहे दो लोगों को स्मृति चिन्ह देकर  *विशिष्ट सेवा भाव सम्मान* से अलंकृत करेगी। पहला सम्मान  संस्था के दिवंगत संस्थापक सदस्य व पूर्व अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश अग्रवाल जी व श्री वी पी गोयल के परिवारजनों को  दिया गया है। 

कार्यक्रम में डाक्यूमेंटरी फिल्म के माध्यम से संस्था द्वारा समाज को प्रदान की जा रही सेवाओं पर प्रकाश डाला गया। अस्पताल सेवा प्रभारी नरेश जैन‌ ने बताया कि संस्था  डायलिसिस सेवा भी  शुरू करने जा रही है।25 अप्रैल 2022 को यह सेवा लोकार्पित होगी। इस मौके पर संस्था को निस्वार्थ सेवा  दे रहे सीए दीपेंद्र मोहन तथा आर्कीटेक्ट सौरभ सक्सेना जी भी सम्मानित किया गया।इस मौके  पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि , समाजसेवी व  संस्था के सदस्य आदि मौजूद रहे। संचालन संजय बंसल ने कियया। सम्मानित डाक्टरों में एम सी गुप्ता, शरद पालीवाल, विजय कत्याल, सुरभि गुप्ता, कमलेश टंडन, आलोक मित्तल , अनुपम शर्मा शंशाक गुप्ता, संजीव आंनद,अशोक शर्मा आदि शामिल रहे। अध्यक्ष रामसरन मित्तल ने आभार व्यक्त किया।

 ‌ ‌