युवा अल्वी वैल. सोसायटी के पदाधिकारियों ने एस एन हॉस्पिटल, जाकर पीड़ित अब्दुल यामीन अल्वी का हाल चाल जाना।

हिन्दुस्तान  वार्ता। आगरा

आज दिनांक 25-03-2022 को युवा अलवी वैलफेयर सोसायटी के प्रदेश पदाधिकारियो ने एस एन मेडिकल कॉलेज आगरा पर जाकर 18-03-2022 (शब-ए- बरात ) के दिन ,सपा नेता वलीशेर ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर अब्दुल यामीन अलवी पर हमला किया गया था, जिसमे उनके सर मैं काफ़ी गम्भीर चोट आई हैं प्रदेश टीम ने उनका का हाल चाल जाना तथा पुलिस के द्वारा की गई अब तक की कार्यवाही पर चर्चा की जिसमें पता चला कि पुलिस ने गम्भीर धाराओं 147,148,323,504,307, में मुकद्दमा दर्ज तो किया है लेकिन 7 दिन हो गए पुलिस एक भी अपराधी को गिरफ्तार नही कर सकी।

 पीड़ित परिवार का कहना है उनको अपराधियों की तरफ़ से  रोजाना धमकी मिल रही है और राजीनामा का दबाब बनाया जा रहा जब कि रात में पीड़ित परिवार की महिलाओं औऱ बच्चों को घर पर डराया जा रहा है।

सवाल..ये है कि 

पुलिस, अपराधियों के प्रति उदासीन क्यों है..।

  इस पूरी जानकारी के बाद युवा अलवी वैलफेयर सोसाइटी कल पीड़ित परिवार के साथ एस.एस.पी आगरा से मिल कर अपराधियो की गिरफ्तारी की मांग करेंगी..।

 इसके बाद भी अगर कोई हल नहीं निकला तो सोसायटी परिवार के साथ मिल कर एस एस पी ऑफिस /कलेक्ट्रेट पर भूख हड़ताल कर धरने देने के लिए बाध्य होगी।

उपस्थित रहे पदाधिकारी..

अब्दुल कदीर अलवी प्रदेश अध्यक्ष, राज भाई, अब्दुल निसार अलवी, सत्तार अलवी,डॉ बी डी खान अलवी, सद्दाम अलवी,गुलजार अलवी,आरिफ अलवी, असफाक अलवी, सादिक अलवी, अफसर अलवी, शफीक अलवी ,अंसार अलवी, हनीफ अलवी, आदि साथी ।