महिला कल्याण विभाग ने मनाया ,अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस।




हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में 8 मार्च को,महिला कल्याण विभाग की ओर से ,विकास भवन के सभागार में  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर जनपद आगरा की महिलाओं व बालिकाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें आगरा से खेल स्पर्धा, व्यवसायिक महिला , लीगल एडवाइजर , चाइल्ड लाइन ,एनजीओ , स्वयंव सहायता समूह, व अन्य श्रेणी मौजूद थे । कार्यक्रम  में  मुख्य विकास अधिकारी, उप परीविक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी , समाज कल्याण अधिकारी ,जिला पंचायती अधिकारी,  महिला शक्ति केंद्र ,वन स्टॉप सेंटर आदि की उपस्थिति सराहनीय रही।