आज 16 अप्रैल को लखनऊ में कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय करेगा सम्मान, आयोजन में कई मंत्री होंगे शामिल।


हिन्दुस्तान वार्ता।

लखनऊ : कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के नेतृत्व मे कायस्थ समाज द्वारा लखनऊ के सहकारिता भवन मे शनिवार, 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा हैँ, जिसमे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जितिन प्रसाद, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह, अरुण कुमार सिंह, पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन में इन मंत्रियो द्वारा लोगों को सम्मान दिया जाना हैँ।

ये जानकारी कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, राजेश श्रीवास्तव ने   देते हुए बताया कि इस आयोजन में कायस्थ समाज के विभिन्न क्षेत्र से जुडी शख्शियत का सम्मान लिए जाने के साथ *आज के राजनीतिक परिवेश मे कायस्थ समाज की भूमिका" विषय पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा।