भारतीय नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भव्य दीप दान का आयोजन।




हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा:1अप्रैल को भारतीय नव वर्ष की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रचार विभाग एवं महालक्ष्मी मंदिर कैलाश आगरा के द्वारा वाहन रैली और दीपदान कार्यक्रम का आयोजन भारतीय नव वर्ष के उपलक्ष में किया गया,वाहन रैली सिकंदरा चौराहे से शुरू होते हुए  कैलाश मंदिर यमुना तट पर समापन हुआ रैली में 200 कार्यकर्ता अपने वाहनों से भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे,रैली के उपरांत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रान्त के सह प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार ने बताया भारतीय नव वर्ष का वैज्ञानिक महत्व है यह पाश्चात्य संस्कृति की तरह रात में नहीं मनाया जाता बल्कि सूर्योदय के साथ ईश्वर की आराधना करके बड़े बुजुर्गों के साथ हम दिन का प्रारंभ करते हैं इसी दिन प्रभु श्री राम का राज्याभिषेक हुआ विक्रम संवत का प्रारंभ हुई इसी दिन से हुआ आर्य समाज की स्थापना भी इसी दिन हुई और आज ही के दिन से नो दुर्गे भी प्रारंभ होते हे सहयोग वश आज ही संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार जी का जन्म भी इसी दिन हुआ इसीलिए चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से भारतीय नव वर्ष का प्रारंभ होता है

  विशेष रूप से आमंत्रित वरिष्ठ पत्रकार पवन सिंह ने   भी स्वयसेवकों को अपना मार्गदर्शन देते हुए बताया भारतीयता का पूरी दुनिया में संदेश देने के लिए हमें भारतीय परंपराओं को आगे बढ़ाना चाहिए

 पूज्य महंत निर्मलगिरी जी ने सभी कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद दिया और बाद में यमुना मैया की आरती और दीपदान हुआ, 

कार्यक्रम में विभाग प्रचारक श्रीमान आनंद, विभाग प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी, विभाग सेवा प्रमुख अवधेश,  महानगर प्रचारक सचिन,  महानगर प्रचार प्रमुख विनीत,  महानगर विद्यार्थी प्रचारक विश्व प्रताप, दिलीप, श्याम महानगर शारीरिक प्रमुख ओसवाल, योगेश, देवकीनंदन, मुकेश कटारा, रविकांत, प्रवीण, रजत सिंघल, रोहित भदोरिया,विजय सामा,  उपस्थित रहे