अफसरों ने ईदगाह की व्यवस्थाओं को देखा,नमाजियों को दिया बेहतर इंतज़ाम का भरोसा।

 


हिन्दुस्तान वार्ता(अरविन्द शर्मा)

फ़िरोज़ाबाद- ईद की नमाज को लेकर जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन नगर निगम के अधिकारीगण ईदगाह कमेटी करबला कमेटी के साथ अधिकारियों ने ईदगाह स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को समुचित बंदोबस्त के लिए निर्देशित भी किया गया.

 निरीक्षण नगर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्रा. सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार. सीओ सिटी हरि मोहन सिंह द्वारा ईदगाह कमेटी के सचिव इसरार अहमद खान.

 करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान के साथ किया गया जिसमें

 नगर निगम के अधिकारी गण भी मौजूद रहे.अधिकारियों ने कमेटी के लोगों ने ईदगाह मस्जिद के अंदर जाकर गांधी पार्क का ग्राउंड ब इस्लामिया के अंदर जाकर नमाजियों के लिए साफ सफाई के निर्देश दिए।

 नगर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्रा. नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार. सीओ सिटी हरि मोहन सिंह ने कहा कि

 ईद की नमाज के लिए जिस तरह से पिछली सालों में नगर निगम प्रशासन इंतजाम करता आया है उससे बेहतर इंतजाम करने की कोशिश करेंगे. प्रशासन ईद की नमाज में बेहतर से बेहतर इंतजाम करेगा।

 पुलिस अधिकारियों ने कहा के सरकारी गाइडलाइन के तहत ईद की नमाज के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है ईद की नमाज सकुशल अदा कराई जाएगी।

 ईदगाह कमेटी के सचिव इसरार अहमद खान ने कहा के ईद की नमाज को लेकर प्रशासन. पुलिस प्रशासन. नगर निगम. से कहा है के   बेहतर इंतजाम करें।

 करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान ने प्रशासन से मांग की है के अलविदा जुम्मा व ईद पर बिजली कटौती मुक्त रहे टूटे तार सही कराई जाए. बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट चालू की जाए. फुके ट्रांसफार्मर सही कराए जाएं. पानी की सप्लाई सुचारू रूप से चालू रहे. मस्जिद के आसपास व नई आबादी में साफ-सफाई चूना पट्टी के लिए विशेष अभियान चलाकर सफाई की जाए।

 नमाज स्थल पर लिंक गलियों को सील किया जाए।

 आवारा जानवरों को 2 दिन पहले नगर निगम द्वारा बंद किया जाए।