सलमान मजहर बने, हाईड्रो इलेक्ट्रॉनिक इम्प्लाइज यूनियन उ.प्र.आगरा दक्षिणांचल के अध्यक्ष।



हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा। हाइड्रो इलेक्ट्रॉनिक इम्लाइज यूनियन उत्तर प्रदेश आगरा की दक्षिणांचल कमेटी की मीटिंग में आगरा जिले से कमेटियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। जिसमें दक्षिणांचल अध्यक्ष के पद पर श्री सलमान मजहर को वर्ष 2022 -23 के लिए पुन: चुना गया।

 उनके चुने जाने पर ,लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। 

अन्य पदों पर ,जिला अध्यक्ष श्री राकेश पाल, जिला सचिव श्री धीरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष श्री नरेंद्र बघेल एवं श्री मनीषा माटा को चुना गया । 

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के संरक्षक ठाकुर राजपाल सिंह ने की।

 कार्यक्रम में श्री भानु प्रताप सिंह ,श्री अमित बघेल ,श्री अविनाश अम्बेश,श्री भूपेंद्र बघेल, राशिद खान ,श्री बालेंद्र मिश्रा ,श्री साबिर खान एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।