वाटर वर्क्स चौराहे की यातायात व्यवस्था में सुधार पर,चैंबर के पूर्व अध्यक्ष ने प्रशासन का जताया आभार।





हिन्दुस्तान वार्ता। 

आगरा। वाटर वर्क्स चौराहे पर सुधरी हुई व्यवस्था को लेकर चैंबर के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने प्रशासन का आभार जताया है। आयुक्त, आगरा मंडल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने बताया कि एक पत्र उनके कार्यकाल में लिखा गया था। इसमें वाटर वर्क्स चौराहे पर जाम की स्थिति को इंगित करते हुए थोड़ा आगे शेड बनाने का सुझाव दिया गया। स्थान भी चिन्हित कर बताया गया। मंडल आयुक्त ने संज्ञान में लेकर यहां न सिर्फ बस स्टैंड बनवाया, बल्कि यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय एवं प्याऊ भी निर्मित कराया।

 मनीष अग्रवाल ने क्षेत्रीय विधायक पुरुषोत्तम अग्रवाल की भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि विधायक जी ने यहाँ की व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार पैरवी की।

जिसका परिणाम आज देखने को मिल रहा है।