आगरा, शहीद स्मारक बनेगा, आकर्षण का केंद्र।




- विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल ने किया,शहीद स्मारक का निरीक्षण और देखी व्यवस्थायें। 

- चेंबर के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल रहे साथ। 

हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा। शहीद स्मारक ,संजय प्लेस का निरीक्षण करने विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल एवं नेशनल चेम्बर के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल पहुंचे। उनके साथ कई प्रतिष्ठित लोग भी थे। 

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि यहां शीघ्र ही लाइट एंड साउंड कार्यक्रम प्रारम्भ होगा। 

ऐसी  योजना  बनाई  जा  रही  है। जिससे लोग परिवार सहित यहां आ सकें और उनको उचित मूल्य पर भोजन आदि उपलब्ध कराया जा सके। 

मनीष अग्रवाल ने शहीदों की प्रतिमाओं के आगे विवरण नहीं  लिखे होने की बात कही।इस पर उन्होंने शीघ्र ही शासन के संज्ञान मे लाने का वायदा किया। 

विधायक जी ने आगे बताया कि इसके साथ -साथ पालीवाल पार्क के प्रति भी वे बहुत गंभीर हैं। इसका भी वे शीघ्र कायाकल्प  कराएंगे। 

पालीवाल पार्क को वन नहीं बल्कि उद्यान के रूप में विकसित करना होगा। मनोरंजन पार्क की योजना बनाई  जा रही  है। 

फूड स्ट्रीट भी विकसित की जाएगी।पार्क से बबूल के पेड़ हटाए जाएंगे।

 इसी तरह बोदला और दयालबाग मे भी पिकनिक स्पॉट  बनाए  जाएंगे। 

इस अवसर पर उनके साथ चेंबर  के निवर्तमान अध्यक्ष मनीष  अग्रवाल के अलावा दयाल बाग के मंडल अध्यक्ष भरत शर्मा, पार्षद हरिओम बाबा, सचिन सारस्वत, गिरिराज बंसल, प्रेम  दास चौधरी,अंकित आदि प्रमुख थे।