अखिल भा.करण समाज महासभा आगरा की बैठक सम्पन्न।

 





हिन्दुस्तान वार्ता। आगरा

आगरा। अखिल भारतीय करण समाज महासभा आगरा की जिला कार्यकरिणी की बैठक दिनांक 29.05.2022 दिन रविवार को बिचपुरी मे आयोजित की गयी।जिससे जयनंदन जी मुख्य सचेतक, रामजीत करण जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,राष्ट्रीय मंत्री भगवान सिंह फौजी,सयोजक लाखन सिंह करण जी, महामंत्री मूल चंद करण जी,जिला उपाध्यक्ष डा.मोहन सिंह जी,जिला प्रचार मंत्री गोपाल सिंह जी ,नकुल करण तहसील अध्यक्ष ,भूरा करण तहसील अध्यक्ष, एवं कार्यकारिणी के महानभावों ने ब्लॉक बिचपुरी की कार्यकारिणी का गठन किया और समाज की उन्नति एवं विकास पर गहन मंथन किया।

नव मनोनीत पदाधिकारियों को संगठन की तरफ से बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। नये सदस्यों को जिला महासभा में शामिल कर,जिम्मेदारी दी गई।                 

 प्रेम सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष , विशाल सिंह ब्लॉक महामंत्री ,         लोकेंद्र,ब्लॉक उपाध्यक्ष, भूरी सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष ,भगवान सिंह ब्लॉक कोषाध्यक्ष , पंकज कुमार ब्लॉक ऑडिटर, सचिन कुमार ब्लॉक प्रचार मंत्री एवं अन्य सदस्य बनकर समाज में महासभा को मजबूती प्रदान करने के लिये शपथ ली।