आगरा मंडल व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने दी,संस्थापक गोविंद अग्रवाल को श्रद्धांजलि।

               

                  

हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा। आगरा मंडल व्यापार संगठन के मीनाक्षी टावर स्थित कार्यालय पर विगत संगठन के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने संगठन के संस्थापक स्वर्गीय श्री गोविंद अग्रवाल जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपस्थित सभी सदस्यों ने श्री गोविंद अग्रवाल जी की पिछली बातों को याद करते हुए कहा कि श्री अग्रवाल जी हमेशा व्यापारियों के हित में कार्य करते रहे और उन्होंने आज से करीब 32 साल पहले इस संगठन की नींव रखी थी। 

 उनकी छत्रछाया में बढ़कर एक फलदार वृक्ष बन गया है और अब हम सभी सदस्यों का यह दायित्व बनता है कि उनके जाने के बाद हम उनके द्वारा छोड़े गए अधूरे कार्यों को पूरा करें और उनके सपनों को साकार करें।

श्रद्धांजलि देने वालों में संगठन के सर्वश्री पवन बंसल, चरणजीत थापर, तिलोक चंद शर्मा, के पी सिंह, अरविंद बंसल, राजेश गोयल, चरणजीत टिम्मा, संजय अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, अर्श अग्रवाल, अनिल बंसल, राजेश मनचंदा, श्रीमती सरिता गौतम, श्रीमती नीतू अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, दर्शन भवानी, प्रकाश थवानी, प्रदीप लूथरा आदि अनेक सदस्यों ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।