निःशुल्क डेंटल कैंप का किया आयोजन।



हिन्दुस्तान वार्ता। आगरा

आगरा में दीवानी के सामने एम जी रोड पर स्थित डेंटोनेशन डेंटल & कॉस्मेटिक क्लिनिक पर  निशुल्क डेंटल कैंप का आयोजन किया गया। 

डॉ विपुल अरोरा , डॉ प्रतिष्ठा एवं डॉ नरेश अरोरा जी ने कैंप के पहले दिन 120 मरीजों का मुफ्त जाँच एवं मुफ्त एक्स रे की सुविधा उपलब्ध करायी।

निशुल्क कैंप की सुविधाओं का आगरावासी भरपूर लाभ उठा सके, इसलिए यह कैंप २ दिन के लिए आयोजित किया गया  है।

कैम्प दि. 4 एवं 5 जून तक,आयोजित होगा।

कैम्प में आधुनिक डेंटल इलाज पर छूट भी प्रदान की गयी, साथ में मुफ्त दवाईयां भी वितरित की गई। 

दांतो की अलग-अलग समस्याओं के लिए आगरा में  जागरूकता फैलाने एवं सही और उत्तम इलाज प्रदान करने का चिकित्सकों द्वारा सफल प्रयास किया जा रहा है।

रिपोर्ट- असलम सलीमी।