सत्यमेव जयते ट्रस्ट ने शरबत एवं सत्तू घोल की विशाल प्याऊ लगाई।





हिन्दुस्तान वार्ता। आगरा

गंगा दशहरा पर्व पर सत्यमेव जयते ट्रस्ट ,संस्था की ओर से संजय पैलेस ,सी 9/11, कपड़ा मार्केट , बैंक ऑफ बड़ौदा के पास , अपने सेवा कार्यालय पर शरबत एवं सत्तू घोल की विशाल प्याऊ लगाई गई। 

संस्था के सदस्यों ने खुद अपने हाथों से राहगीरों को शरबत व सत्तू घोल का वितरण किया।

इस पुनीत मौके पर गौतम सेठ, अनिल गोयल,रोहित एडवोकेट, अंकुर गौतम, एस. के मेहरा, सन्तोष कुमार, राजेश गुप्ता, रवि बंसल, राज कुमार सेठ,राम भाई ,नंदकिशोर गोयल, आदि की उपस्थिति प्रमुख थी। 

मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल ने बताया कि सत्यमेव जयते ट्रस्ट की ओर से लेडी लायल में समाजसेवी सन्तोष शर्मा जी के सौजन्य से निःशुल्क भोजन, लस्सी व पेठे का वितरण भी हुआ। 

कल शुक्रवार निर्जला एकादशी पर ट्रस्ट द्वारा एस. एन.हॉस्पिटल में 100 किलो सत्तू के घोल का  वितरण किया जाएगा।

       ‌