हरि बोल सेवा समिति ने किया, ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ।


                       

                    
         


     

                   

हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा: हरि बोल सेवा समिति के तत्वावधान में  समर कैंप का शुभारम्भ,गत शाम 4:00 बजे सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज पर किया गया। कैंप में सैकड़ो बच्चों-प्रतिभागियों ने भाग लिया।

 इसमें 26 प्रकार के कोर्स सिखाए जा रहे हैं। जैसे स्केडिंगकोर्स , जूडो कराटे कोर्स, हेयर स्टाइल कोर्स, ड्रॉइंग कोर्स, मेहंदी कोर्स , मधुबनी पेंटिंग कोर्स, डांस बच्चों के एज ग्रुप कोर्स, डांस महिलाओं के कोर्स, डांस लड़कों के कोर्स, कैलीग्राफी कोर्स, ब्यूटीशियन कोर्स, साड़ी ड्रेपिंग कोर्स, सॉफ्ट टॉयज कोर्स, भरतनाट्यम कोर्स, सिंगिंग कोर्स, हैंडीक्राफ्ट कोर्स , फाउंटेन कोर्स ,पैकिंग कोर्स,

 इंग्लिश कोर्स, सिलाई कोर्स, ढोलक आदि कोर्स सिखाए जा रहे हैं।

 बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए ये कैंप लगाये जाते हैं।

आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शंभू अग्रवाल जी एवं मुरारी प्रसाद अग्रवाल जी एकता बिल्डर्स,एसआई अनु पावड़ीया जी थाना कमला नगर ,उपस्थित रहे।

 कार्यक्रम का शुभारम्भ,वरिष्ठ पत्रकार आदर्श नंदन गुप्त जी, रामरतन मित्तल जी,पवन बंसल जी ,ब्रजकिशोर जी ,अमित ग्वाला जी ने माँ सरस्वती के समक्ष ,द्वीप प्रज्वलित करके किया।

संस्थापक ममता सिघल, अध्यक्ष भोलानाथ अग्रवाल, मार्गदर्शक राकेश अग्रवाल, महामंत्री विक्की गर्ग,कोषाध्यक्ष विनय वर्मा, संयोजक महेश जौहरी, विजय अग्रवाल, कमल गोलानी ,लोकेश शर्मा, रामगोपाल जी ..

महिला कार्यकारिणी में मुख्य संरक्षक डोली अग्रवाल ,अर्चना अग्रवाल अध्यक्ष निशा सिंघल महामंत्री गुंजन अग्रवाल कोषाध्यक्ष अल्पना गर्ग वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीतू गर्ग संयोजक नीरू शर्मा मीना गर्ग कंचन अग्रवाल  रेनू अग्रवाल रिशा गर्ग सीमा अग्रवाल मीडिया प्रभारी पूजा अग्रवाल, ज्योति गुप्ता आदि की उपस्थिति सराहनीय रही।